×

Jhansi News: सड़कें विकास का मापदंड व आधार होती हैं, झाँसी में बोले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

Jhansi News: जनपद झांसी में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने झाँसी मंडल वासियों को रू 5361.36 लाख की कुल 108 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

B.K Kushwaha
Report B.K KushwahaPublished By Shashi kant gautam
Published on: 4 Jan 2022 12:43 PM GMT
Keshav Prasad Maurya Seat
X

 उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य: Photo - Social Media

Jhansi News: जनपद झांसी में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) द्वारा आज विश्वेश्वरैया प्रेक्षाग्रह, लखनऊ से प्रदेश के विभिन्न मार्गो, सेतुओं एवं भवनों के कार्यों का वर्चुअल माध्यम द्वारा शिलान्यास/लोकार्पण किया।

जनपद झाँसी में सर्किट हाउस (circuit house) प्रांगण में मेयर रामतीर्थ सिंघल (Mayor Ramtirth Singhal) की अध्यक्षता में एवं विधायक मऊरानीपुर बिहारी लाल आर्य की विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में झाँसी मंडल के जनपद झाँसी, जालौन व ललितपुर शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में कुल 297 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण (Foundation Stone Laying & Inauguration) किया गया, जिसमें मार्ग एवं सेतु कार्य शामिल है जिसकी कुल लागत धनराशि रू 36551.50 लाख है।

उपमुख्यमंत्री ने झाँसी मंडल वासियों को रू 5361.36 लाख की कुल 108 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और दी सौगात

जिसके अन्तर्गत जनपद झाँसी की 126 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण, जिसकी लागत धनराशि 15721.59 लाख रूपये एवं जनपद जालौन की 126 शिलान्यास एवं लोकार्पण की परियोजनायें, जिसकी लागत धनराशि 15677.74 लाख रूपये, जनपद ललितपुर की 135 शिलान्यास एवं लोकार्पण की परियोजनाएं जिनकी लागत धनराशि 33857.61 लाख रुपये है, सम्मिलित है। लोकार्पण हुए कार्यों में सड़कों के साथ सेतु कार्य भी शामिल है जिसका कि क्षेत्र की जनता को सीधा लाभ प्राप्त होगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कें विकास का मापदण्ड व आधार होतीं हैं। जिन सड़कों का निर्माण कार्य कराया जाना शेष हैं, उन सभी सड़को को शीघ्रतापूर्ण व गुणवत्तापूर्ण बनाये जाने के कड़े निर्देश विभाग को दिये गये हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त, गुणवत्तायुक्त और समयबद्धता से कार्य पूर्ण करना लोक निर्माण विभाग की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि अब ग्रामीण मार्गों, जो कोई पर्यटन स्थल, कोई धार्मिक स्थल या कोई सार्वजनिक स्थल अथवा कहीं आबादी अधिक है, तो ऐसे मार्गों का चैड़ीकरण करने का कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में अधिक लम्बी सड़कें हैं या जो प्राथमिकता की सड़कें हैं, सर्वप्रथम उन्हें पूर्ण किया जायेगा तथा भविष्य के लिये रोडमैप तैयार किया गया है कि ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें अब 05 मी0 चौड़ी ही बनायी जायेंगी।

तीन दिवस में समस्त शिलालेख कार्यस्थल पर पहुंचाते हुए कार्य प्रारंभ किए करने के निर्देश

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों के जिन प्रतिभाशाली बच्चों का स्थान टॉप-20 में आता है, उनके घर तक की सड़क 'डा0 एपीजे अब्दुल कलाम गौरवपथ' के नाम से बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई खिलाड़ी जो देश के लिये पदक जीतकर लाता है। राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय पदक प्रदेश के लिये जीतकर लाये हैं, उस विजेता के घर तक सड़क 'मेजर ध्यानचन्द विजयपथ' (Major Dhyan Chand Vijaypath) के नाम से बनाने का कार्य शुरू हुआ है।


इसी प्रकार से देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए उ0प्र0 के जो भी वीर सैनिक शहीद होते है, उनके सम्मान में उनके घर तक सड़क 'जय हिन्द वीरपथ' (Jai Hind Veerpath) के नाम से बनाने का कार्य कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में विकास के कीर्तिमान स्थापित किये गये हैं और केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसान कल्याण, गरीब कल्याण एवं मजदूर कल्याण की अनेक योजनाओं का संचालन हो रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने शिलान्यास लोकार्पण कार्यक्रम में मार्ग निर्माण सेतु निर्माण एवं भवन के शिलान्यास व लोकार्पण करते हुए कहा कि 03 दिवस में समस्त शिलालेख जनपदों के कार्य स्थल पर पहुंचा दिए जाएं और कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कार्य को गुणवत्ता के साथ नियत समय में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह,लखनऊ वर्चुअल माध्यम द्वारा शिलान्यास/ लोकार्पण कार्यक्रम के आयोजन में सर्किट हाउस प्रांगण में झांसी मंडल के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग कार्य निर्माण एवं सेतु निगम व भवन के कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे मेयर रामतीर्थ सिंघल ने उपमुख्यमंत्री को मंडल में दी जाने वाली सौगातो के प्रति धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री के पास लोक निर्माण विभाग है, जब भी कोई मांग करें तो तत्काल आशीर्वाद प्राप्त हो जाता है और आज भी आशीर्वाद मांगा है, वह अवश्य प्राप्त हुआ है।

केंद्र व प्रदेश की प्राथमिकताओं में है, बुंदेलखंड का चहुंमुखी विकास

उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश में सरकार बनते ही विकास कार्य बड़ी तेज गति से हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र में जहां सड़कें नहीं थी, आज वहां सड़कों का जाल बिछा है। लोकसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है इसके लिए हम उपमुख्यमंत्री के आभारी हैं।

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या के द्वारा वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक मऊरानीपुर बिहारी लाल आर्य ने झाँसी मंडल के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा तथा सेतु निगम के कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में कहा कि संपूर्ण प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में भी सड़कों का बड़ी तेजी से निर्माण हो रहा है, गड्ढा मुक्त सड़कों तथा सड़कों का सुदृढ़ीकरण हुआ है। झांसी मंडल में ढेरों धनराशि की योजनाओं की सौगात देने के लिए मा0 उपमुख्यमंत्री जी का धन्यवाद।

अच्छा कार्य करने वालों को प्रोत्साहित और सम्मानित किया जाएगा

सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में अधीक्षंण अभियंता लोक निर्माण विभाग बी एल सिंह ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया और उन्होंने कहा कि समस्त शिलान्यास कार्यों को नियत समय पर प्रारंभ करते हुए गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण किया जाएगा। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता इं. सुनील कुमार, सहायक अभियंता इं जयप्रकाश,इं अर्पित निगम, अवर अभियंता इं नरेश त्यागी,इं लाखन पाल, इं अशोक सोनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story