×

वाह कांग्रेसियों: लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का दिया नारा, महिलाओं को मिला हथियार, छेड़खानी के विरोध में थाना परिसर में दिया धरना

Jhansi News: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा दिया गया नारा 'मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अत्याचार के खिलाफ लड़ने के लिए अब महिलाओं के लिए एक नया हथियार साबित हो रहा है।

B.K Kushwaha
Report B.K KushwahaPublished By Shashi kant gautam
Published on: 2 Jan 2022 2:36 PM GMT
वाह कांग्रेसियों: लड़की हूं, लड़ सकती हूं का दिया नारा, महिलाओं को मिला हथियार, छेड़खानी के विरोध में थाना परिसर में दिया धरना
X

Jhansi News: मुझे इंसाफ चाहिए, मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं। कुछ ऐसे ही नारे आज नवाबाद थाने (nawabad police station) में उस समय लगे जब महिलाएं फरियाद लेकर थाने पहुंची। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस उन्हें सही प्रकार से न्याय नहीं दे रही है। जिस कारण आरोपी अब उन्हें धमकी दे रहे हैं।

नवाबाद थाने में पहुंची इन महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक लड़की के साथ मोहल्ले के रहने वाले लड़के ने अभद्रता करते हुए छेड़खानी की थी। जिसका विरोध करने पर उसके व उसके परिवार के साथ मारपीट की गई थी। जिसकी शिकायत थाने की पुलिस से की गई थी। पुलिस ने शिकायत पर उन्हें उचित न्याय नहीं दिया है। परेशान होकर उन्हें यहां आना पड़ा। वह लड़की है लेकिन लड़ सकती है। महिलाओं ने पीड़िता को उचित न्याय दिलाने की मांग की है।

उधर, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह लड़कियां घर के बाहर खड़ी थीं, तभी मोहल्ले में रहने वाले युवकों ने लड़कियों से कहा कि तुम घर पर क्यों नहीं जा रही हो, यह बात लड़कियों को गलत लगी। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लड़कों के खिलाफ 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस तहरीर में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज नहीं किया था।

इस मामले की जानकारी जब कांग्रेसियों को पता चली तो उन्होंने उक्त मामले को नया मोड़ दे दिया। कांग्रेसी महिलाओं ने नवाबाद थाना आकर जमकर बवाल किया। उन्होंने 'मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के नारे लगाए। उन्होंने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर थाना पर धरना दिया। बाद में आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त कर दिया।

उधर, लोगों का कहना है कि धरना दे रही महिलाओं को जाकर एक पक्षीय कार्रवाई नहीं करना चाहिए, क्योंकि अगर वोट लेना है तो दोनों पक्षों को सुनना होगा। इसके बाद चाहे धरना दो या फिर 'मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के नारे लगा सकती हैं। इस घटना को उक्त महिलाओं ने वे वजह का गलत मोड़ दिया है।

घर के बाहर खड़ी नाबालिग लड़की से छेड़खानी (molesting a minor girl)

एरच थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ हुई। इसका विरोध करने पर आरोपी धमकाते हुए भाग गया। इसकी लिखित शिकायत थाने की पुलिस से की गई है। एरच थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग लड़की अपने घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान क्षेत्र का रहने वाला युवक आया और बुरी नीयत से उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध कर शोर मचाने पर जब परिवार के सदस्य आए तो वह धमकाते हुए भाग गया। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की है। पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

ट्रक की टक्कर से बाइक (bike hit by truck) सवार की मौत, पत्नी को परीक्षा दिलाकर घर लौट रहा था बाइक सवार पति

पिछले दिनों पत्नी को परीक्षा दिलाकर मोंठ की ओर जा रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। जिससे वह घायल हो गया था। उपचार के लिए उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। यहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

मोंठ थाना क्षेत्र (month police station area) के लालनपुरा निवासी लगभग 39 वर्षीय जितेन्द्र सिंह 27 दिसम्बर को परीक्षा दिलाने लिए पत्नी को लेकर झाँसी आया था। उसके साथ उसकी तीन वर्षीय बेटी थी। पत्नी को परीक्षा दिलाने के बाद बाइक से वह वापस मोंठ जा रहा था। तभी चिरगांव थाना क्षेत्र में झांसी-कानपुर हाईवे तेज गति से जा रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे तीनो घायल हो गए।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। जहां मां-बेटी की हालत में सुधार हो गया। जबकि जितेन्द्र सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story