TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Jhansi News: सड़क हादसे में युवक की मौत पर बवाल, परिजनों ने हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम

Jhansi News: पिछले दिनों नवाबाद थाना क्षेत्र में एक युवक बुलेट बाइक से घायल हो गया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

B.K Kushwaha
Report B.K KushwahaPublished By Deepak Kumar
Published on: 23 Dec 2021 2:02 PM GMT
Jhansi News In hindi
X
हाईवे पर लगा जाम। 

Jhansi News: पिछले दिनों नवाबाद थाना क्षेत्र (Nawabad police station area) में एक युवक बुलेट बाइक से घायल हो गया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए शव को झांसी - कानुपर हाईवे (Jhansi - Kanpur Highway) पर रखकर जाम लगा दिया। साथ ही पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

नवाबाद थाना क्षेत्र (Nawabad police station area) के कचहरी चौराहे के पास कानपुर हाईवे की। जहां जाम लगा हुआ है। इनमें महिलाएं हो या फिर पुरुष, दोनों ही दहाड़े मार-मारकर रो रहे हैं। जिन्हें देखकर किसी का भी दिल पसीज जाएगा। जाम लगाए हुए क्षेत्रवासी पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। साथ ही इंसाफ की गहार लगा रहे थे। पास एक एम्बुलेंख खड़ी थी। जिसमें एक शव रखा हुआ था। जाम लगाए हुए क्षेत्रवासियों का इनका कहना है कि उक्त शव खुशीपुरा निवासी राजा यादव का है। वह झोकनबाग में एक दुकान पर काम करता था।


17 दिसम्बर की शाम को दुकान से बाहर निकाला था तभी वहां से तेज गति से जा रहे बुलेट बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। घायलावस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही थाने की पुलिस से शिकायत करते हुए घटना के बारे में अवगत कराया। शिकायत को पुलिस ने गम्भीरता से नहीं लिया। इधर हालत गम्भीर होने पर राजा यादव को झाँसी से ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

राजा यादव की मौत की खबर से घर में कोहराम मचा दिया। परिवार वालों और क्षेत्रवासियों ने एम्बुलेंस में शव रखकर झांसी -कानपुर हाईवे (Jhansi - Kanpur Highway) पर जाम लगा दिया। इसकी जानकारी होने पर सम्बधित थाने की पुलिस व अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी करते हुए कार्यवाही का आश्वासन दिया। लेकिन आक्रोशित क्षेत्रवासी शांत नहीं हुए।

किलोमीटर लम्बी लगी वाहनों की कतारे

जाम के कारण दोनों मार्गों पर वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारे लगी। जिसे कारण राहगीरों को परेशान होना पड़ा। बस हो या फिर कोचिंग पड़ने वाले बच्चे व स्कूल से घर लौटने वाले बच्चे। सभी को जाम का सामना करना पड़ा। यहां तक एक एम्बुलेंस जाम को देखकर बीच से ही वापस लौट गई।

पुलिस पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप

मृतक के परिजनों का कहना है कि घटना के समय उन्होंने पुलिस से शिकायत करते हुए अवगत कराया था, लेकिन शिकायत करने के बाद अभी तक पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। उन्हें तो बस इंसाफ चाहिए है। यदि पुलिस उनके साथ न्याय नहीं करती है इसी प्रकार वह प्रदर्शन करेंगे।

मुख्य चौराहा पर मासूम बेटे को सड़क पर लेटाकर परिजनों ने मांगा इंसाफ

Jhansi: साहब! हमारे घरों को नगर निगम झांसी (Municipal Corporation Jhansi) ने तुड़वा दिया है। अब वह कहां जाए। इसलिए वह परिवार के साथ झांसी के मुख्य चौराहा इलाईट चौराहे पर आ गए हैं। यह कहना है उस परिवार का, जो अपने मासूम बच्चे को सड़क पर लिटाकर इंसाफ मांग रहा है।

कोतवाली थाना क्षेत्र (Kotwali police station area) के बड़ागांव गेट बाहर निवासी सावित्री अपनी बहू मंजू और परिवार के साथ इलाईट चौराहे पहुंची। सावित्री की बहू मंजू की गोद में ढाई वर्ष का बच्चा भी था। उस बच्चे को उन्होंने सड़क पर लेटा दिया और स्वयं भी सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। सवित्री और मंजू का कहना है कि उनके घरों को नगर निगम ने अवैध बताकर तोड़ दिया है। वह बेघर हो गए है, सिर छिपाने के लिए जगह भी नहीं है। वह अब कहां जाए, कोई भी उनकी सुनने वाला नहीं है। इसी कारण वह अपने परिवार के साथ यहां आए हैं। वहां भी वह खुले आसमान के नीचे थे। इसलिए वह अब सड़क पर आकर प्रदर्शन कर हैं। वह प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

डम्पर में अचानक लगी आग, धू-धू कर जल उठा

Jhansi: मोंठ हाईवे (Mont Highway) पर एक डम्पर में अचानक आग लग गई। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। आग को जब तक बुझाया गया डम्पर जलकर खाक हो गया।

बताते चलें कि डम्पर क्रमांक यूपी 93 बीटी 5622 माल खाली करके हाइवे स्थित एक पेट्रोल पंप पर डीजल लेने जा रहा था। इसी रास्ते मे शॉर्ट सर्किट की बजह से डम्पर में धुआ उठने लगा। इससे पहले चालक कुछ समझता उसमें आग लग गई। यह देख चालक ने डम्पर को खड़ा किया और कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना फायर बिग्रेड एवं पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई लेकिन तब तक डम्पर जलकर खाक हो चुका था।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story