Jhansi News: झाँसी में मणिकर्णिका मैराथन दौड़, विजयी हुए सभी 126 प्रतिभागियों ने पुरस्कार ग्रहण किया

Jhansi News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रियंका गांधी के निर्देशन में आयोजित मणिकर्णिका मैराथन दौड़ का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम भव्यता के साथ होटल श्रीनाथ में किया गया। कार्यक्रम में ।

B.K Kushwaha
Report B.K KushwahaPublished By Deepak Kumar
Published on: 28 Dec 2021 4:09 PM GMT
Jhansi News In hindi
X

मणिकर्णिका मैराथन दौड़ के विजयी प्रतिभागी। 

Jhansi News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Uttar Pradesh Congress Committee) के आह्वान पर प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के निर्देशन में आयोजित मणिकर्णिका मैराथन दौड़ (Manikarnika Marathon Race) का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम भव्यता के साथ होटल श्रीनाथ में किया गया। कार्यक्रम में विजयी हुए सभी 126 प्रतिभागियों ने पुरस्कार ग्रहण किया और प्रियंका गांधी जिंदाबाद, लव यू झांसी, लव यू प्रियंका के साथ लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे को गुंजायमान किया।

आज संपूर्ण देश की आवाज बन चुकी प्रियंका गांधी: प्रदीप जैन

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारत सरकार के पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य (Former Minister Pradeep Jain Aditya) ने कहा कि संपूर्ण प्रदेश में आयोजित मैराथन में भारी संख्या में प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जिसकी बौखलाहट भारतीय जनता पार्टी (BJP) में स्पष्ट दिखाई दे रही है। प्रियंका गांधी आज संपूर्ण देश की आवाज बन चुकी और प्रियंका गांधी हर बिटिया के साथ हर संघर्ष में खड़ी है। ऐसा विश्वास सभी महिलाओं में जग चुका है हर लड़की आत्मविश्वास से भरी दिख रही है।

मणिकर्णिका दौड़ के माध्यम से रचा इतिहास

विशिष्ट अतिथि एआईसीसी ऑब्जर्वर रघुवीर संधू (AICC Observer Raghuveer Sandhu) ने कहा कि झांसी के अंदर 10,000 प्रतिभागियों ने एक साथ प्रियंका गांधी जिंदाबाद, लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे लगाए और वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई, वीरांगना झलकारी बाई की ऐतिहासिक धरा में इस मणिकर्णिका दौड़ (Manikarnika Marathon Race) के माध्यम से इतिहास रच दिया। विशिष्ट अतिथि एआईसीसी ऑब्जर्वर मलिक (AICC Observer Raghuveer Sandhu) ने कहा कि प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की ऐतिहासिक धरा को आत्मविश्वास से भर दिया। प्रथम पुरस्कार विजेता छाया ठाकुर ने प्रियंका को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रियंका के इस कार्यक्रम में हम सबको एक नई दिशा प्रदान की है और हम सब लोगों को अंदर एक आत्मविश्वास जगाया है की लड़की हूं लड़ सकती हूं हम उनका हृदय से धन्यवाद देते हैं। लव यू झांसी लव यू प्रियंका।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर राजेंद्र रेजा ,चंद्रशेखर तिवारी,मनीराम कुशवाहा, प्रभा पाल, सरला भदौरिया, राजेंद्र शर्मा, डॉ. विजय भारद्वाज, सुरेंद्र सक्सेना, शंभू सेन, जितेंद्र भदोरिया, पंकज मिश्रा, दयाल साहू, मनीष रायकवार, शेखर नलवंशी, राजकुमार यादव, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने किया आभार संयोजक, प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया ने व्यक्त किया।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story