×

Jhansi News: झांसी में केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे बोले, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कसा माफियाओं पर शिकंजा

Jhansi News: केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे गुरूवार को बबीना विधानसभा क्षेत्र चिरगांव पहुचे। केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि भाजपा विधायक राजीव पारीछा ने बबीना विधानसभा में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी है।

Rajat Verma
Written By Rajat VermaPublished By Deepak Kumar
Published on: 10 Feb 2022 11:06 PM IST
Jhansi News
X

Jhansi News: झांसी में केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे 

Jhansi News: केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे (Mahendra Nath Pandey) गुरूवार को बबीना विधानसभा क्षेत्र (Babina Assembly Constituency) चिरगांव पहुंचे। एक विवाह घर में भाजपा प्रत्याशी राजीव सिंह पारीछा (BJP candidate Rajeev Singh Parichha) के समर्थन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचें केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय (Union Minister Mahendra Nath Pandey) ने कहा कि देश अब वंशवाद नकार रहा है, राष्ट्र के प्रति सभी गंभीर होता जा रहा है। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई को नमन करते हुये उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित है, और भाजपा के लिए सबसे बड़ी वोटर हैं।

केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय (Union Minister Mahendra Nath Pandey) ने कहा कि राजीव पारीछा को भारी मतों से विजय बनाए। कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस, सपा घोटाले बाजों की सरकार है। कहा कि कोरोना काल जैसे संकट में सीएम योगी ने जिस तरह से प्रदेश को संभाला है, वह कोई दूसरी सरकार नहीं कर सकती थी। घर-घर तक वैक्सीन पहुंचाई जा रही है। केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे (Union Minister Mahendra Nath Pandey) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबका साथ- सबका विकास देने के लिए केन्द्र ओर राज्य की सरकार अच्छा काम कर रही है।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कसा माफियाओं पर शिकंजा : केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय (Union Minister Mahendra Nath Pandey) ने कहा कि भाजपा विधायक राजीव पारीछा (BJP candidate Rajeev Singh Parichha) ने बबीना विधानसभा (Babina Assembly Constituency) में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी है। कुछ कार्य अभी यहां और कराये जाने है। इसके लिये राजीव पारीछा को दुबारा विधायक बनाना जरूरी है। उन्होंने सपा प्रमुख को लेकर कहा कि अखिलेश यादव बौखला गए हैं। यूपी में अगर माफियाओं पर किसी ने शिकंजा कसा है तो सिर्फ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से आमजन बहुत खुश है, अबकी बार विशाल बहुमत से बीजेपी सरकार दुबारा बनने जा रही है।

सांसद अनुराग शर्मा (MP Anurag Sharma) ने कहा कि भाजपा (BJP) की पिछली बार आंधी चल रही है, इस बार तूफान है, 10 मार्च को आने वाले चुनाव परिणामों में भाजपा पिछली बार से कही ज्यादा सीटों पर विजय पाकर पूर्ण बहुमत की सरकार फिर से बनाने जा रही है।

ये रहे मौजूद

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, सहकारी बैंक अध्यक्ष जयदेव पुरोहित, जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, महापौर रामतीर्थ सिंघल, विधानसभा संयोजक विनोद नायक, सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग जगदीश साहू, जिलामंत्री अमित साहू, ब्लाक प्रमुख राजकान्तेष वर्मा, सावित्री कुशवाहा, करूणेश बाजपेयी आदि लोग उपस्थित रहे।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।



Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story