×

UP Election 2022: एडीजी जोन ने आगामी चुनाव हेतु पुलिस की तैयारियों का लिया जायजा, लोगों से की मतदान करने की अपील

UP Election 2022: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में स्थानीय पुलिस द्वारा संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया है, इसीके साथ अर्धसैनिक बलों के ठहरने हेतु बनाये गए भवनों का भी निरीक्षण किया गया।

B.K Kushwaha
Report B.K KushwahaPublished By Shashi kant gautam
Published on: 9 Feb 2022 4:56 PM GMT
UP Election 2022: एडीजी जोन ने आगामी चुनाव हेतु पुलिस की तैयारियों का लिया जायजा, लोगों से की मतदान करने की अपील
X

Jhansi News: उत्तर प्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2022 (UP Election 2022) को शांतिपूर्ण, भयमुक्त तथा पारदर्शी ढंग से सकुशल संपन्न कराने दृष्टिगत पुलिस (UP Police) द्वारा संपूर्ण तैयारियां कर ली गयी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में स्थानीय पुलिस द्वारा संवेदनशील मतदान केंद्रों (Sensitive Polling Center) का निरीक्षण कर लिया गया है। हिस्ट्रीशीटरों व अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की सतत निगरानी की जा रही है तथा चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की मंशा रखने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही है।

आगामी 20 फरवरी 2022 को जनपद झांसी में चुनाव होना है, जिस परिप्रेक्ष्य में पुलिस द्वारा पैदल गस्त/फ्लैग मार्च कर क्षेत्र के आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया जा रहा है तथा स्थानीय लोगों से वार्ता कर उन्हें निर्भीक होकर अपने मत का प्रयोग करने हेतु अपील की जा रही है।

संवेदनशील मतदान केन्द्रों का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

इसके अतिरिक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी द्वारा संवेदनशील मतदान केन्द्रों का लगातार 'सर्किल वाइज़' निरीक्षण किया जा रहा है, स्थानीय लोगों से वार्ता की जा रही है एवं उन्हें संपूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाया जा रहा है। आगामी चुनाव के दृष्टिगत जनपद में अपने भ्रमण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर भानु भास्कर ने झांसी पुलिस द्वारा की गयी तैयारियों का जायजा लिया गया।

डीआईजी जोगेन्द्र कुमार, एसएसपी शिवहरी मीना, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, एसपी देहात नैपाल सिंह की उपस्थिति में एडीजी ने पैरामेडिकल कॉलेज व माडर्न पब्लिक स्कूल कोछाभाँवर में अर्धसैनिक बलों के रुकने हेतु बनाये जा रहे भवनों का निरीक्षण किया गया। मूलभूत सुविधाओं के उत्तम प्रबंधन हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।

24 घंटे में 24 लोग गिरफ्तार, 274 लोग पाबंद

एसएसपी शिवहरी मीना (SSP Shivhari Meena), एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, एसपी देहात नैपाल सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 24 घंटे में 24 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा चुनाव में गड़बड़ी की आशंका मद्देनजर रखते हुए 274 लोग पाबंद किए गए।


हत्या के प्रयास के 02 अभियुक्त गिरफ्तार

समथर थाने की पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित अनुराग बरार व अरुण बरार निवासी बहादुरपुर थाना समथर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इसी तरह गुरसराय पुलिस ने योगेन्द्र उर्फ लला निवासी ग्राम बरमपुरा को एक अदद देशी तमंचा मय 02 अदद कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया। वहीं, नौ अभियुक्तों के कब्जे से 465 लीटर अवैध कच्ची शराब, अपमिश्रित देशी शराब एवं नकली शराब बनाने के अन्य उपकरण आदि बरामद हुए है।

19 लोगों पर 110 की कार्रवाई

पुलिस ने 19 लोगों के विरुद्ध 110 जी व, चार लोगों के विरुद्ध 3 UP गुंडा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह चुनाव में गड़बड़ी के मद्देनजर 274 लोगों को पाबंद किया गया। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले 5 वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चलानी कार्यवाही करते हुए 3000/- रुपये सम्मन शुल्क वसूला गया। मास्क धारण न करने वाले 15 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 1500/- रु0 शुल्क वसूला गया।

जंगल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

झांसी। शहर से सटे जंगल में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला है। देरशाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

मऊरानीपुर से मेडिकल कॉलेज की तरफ पनया पुलिया हनुमान मंदिर के पीछे जंगल है। बुधवार को कुछ लड़के जंगल में क्रिकेट खेलने के लिए जा रहे थे। तो पेड़ पर एक युवक का शव लटका दिखाई दिया। इसकी सूचना मिलते ही एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, सीओ सिटी प्रदीप कुमार, नबाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्र, सदर थाना प्रभारी निरीक्षक और विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी अनुराग अवस्थी मौके पर पहुंचे।

पुलिस के मुताबिक सूचना पर फोरेंसिक टीम (forensic team) एफएसएल को बुलाया गया। मौके से फ्रिंगर प्रिंट लिए गए हैं, ताकि पहचान हो सके। जंगल में भी लकड़ियां बीनने वालों को शव दिखाकर शिनाख्त कराने के प्रयास किए गए। मृतक की उम्र करीब 45 साल है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया। मालूम हो कि इसके पहले भी वहां पर शव लटके मिल चुके हैं मगर शिनाख्त हो गई। दो शवों की अब तक शिनाख्त नहीं सकी है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story