×

Lalitpur News Today: मां पीताम्बरा के दर पर पहुंचीं प्रियंका, यूपी में खाद पर संग्राम, किसानों का दर्द बांटा

Lalitpur News Today: यूपी दौरे पर निकली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुंदेलखंड के ललितपुर पहुंची हैं। यहां वे किसान पीड़ित किसानों के परिवारों से मुलाकात कर रही हैं।

Rahul Singh Rajpoot
Written By Rahul Singh RajpootPublished By Chitra Singh
Published on: 29 Oct 2021 11:00 AM GMT (Updated on: 29 Oct 2021 11:29 AM GMT)
ललितपुर में प्रियंका गांधी ने मां पितांबरा देवी के दर पर टेका माथा
X

ललितपुर में प्रियंका गांधी ने मां पितांबरा देवी के दर पर टेका माथा

Lalitpur/Lucknow News Today: कांग्रेस महासचिव उत्तर प्रदेश में हर वो सियासी नब्ज पकड़ने की कोशिश रह रही हैं जहां से उनकी पार्टी को फायदा हो सकता है। आज (शुक्रवार) को पीड़ित किसान परिवारों से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी ने जहां उनके दर्द में शामिल होकर अपनापन जताया वहीं आस्था से भी लवरेज हुईं। प्रियंका गांधी किसान परिवारों से मिलने के बाद अचानक पीताम्बरा पीठ पहुंच गईं। दतिया स्थित मां पीताम्बरा के दर पर उन्हें माथा टेका और पूजा अर्चना की। प्रियंका एक तरफ जहां जनता के सुख दुख में शामिल होकर उनके बीच अपनी छाप छोड़ रही हैं तो वहीं आस्था के जरिए एक बड़े समुदाय को भी साधने की कोशिश कर रही है। प्रियंका इससे पहले वाराणसी, अयोध्या में भी भगवान राम और बाबा विश्वनाथ के दर पर माथा टेक चुकी हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुंदेलखंड के ललितपुर जिले के दौरे (Priyanka Gandhi Ka Daura) पर पहुंची हैं। प्रियंका गांधी यहां पीड़ित किसानों के परिवारों से मुलाकात कर रही हैं और उनका दर्द बांट रही है। प्रियंका सबसे पहले मृतक किसान बबलू के घर पहुंची और परिवार से मिलकर अपनी संवेदना प्रकट करते हुए मदद का भरोसा दिया। बता दें ललितपुर समेत बुंदेलखंड में खाद की भारी किल्लत से एक किसान ने आत्महत्या कर ली थी । जबकि कई किसानों की मौत भी हो चुकी है। इसको लेकर प्रियंका सरकार पर हमलावर हैं। आज वह चार पीड़ित परिवारों का दर्द जानने उनके घर पहुंची हुई है।

ट्रेन से ललितपुर पहुंची प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार दोपहर लखनऊ पहुंची थीं । आज भोर में ही वह ट्रेन से ललितपुर के लिए रवाना हुई। प्रियंका ने सुबह सुबह गांव वालों के बीच पहुंचकर उनका दर्द जाना और पीड़ित परिवारों के घर जाकर उनसे मुलाकात की। प्रियंका गांधी खाद की किल्लत को लेकर पिछले दिनों में कई ट्वीट कर सरकार पर निशाना भी साधा है। जिसके बाद आज वह पीड़ित परिवारों से मिलने उनके घर पहुंची हुई है।

कुलियों से की मुलाकात

ललितपुर रवाना होने से पहले लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर प्रियंका गांधी ने कुलियों से भी मुलाकात की। उनका भी दर्द जाना। कुलियों ने प्रियंका से अपनी समस्याओं को बताया और करोना काल में कैसे उनके रोजी-रोटी पर संकट आया इस पर भी चर्चा की।

कुलियों से मिली प्रियंका गांधी (फोटो- न्यूज ट्रैक)

हर मोर्चे पर सरकार को घेरने में जुटी प्रियंका

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के लिए हर वह मुद्दे उठा रही हैं, जहां से उन्हें कुछ लाभ हो सकता है। प्रियंका किसानों, बेरोजगारों, गरीबों, महंगाई समेत तमाम उन मुद्दों को लेकर सरकार को घेर रही हैं , जहां से उन्हें सियासी फायदा हो सकता है। इसी क्रम में आज ललितपुर के दौरे पर हैं। इससे पहले प्रियंका ने लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए किसान परिवारों के घर जाकर भी मुलाकात की थी।

उसके बाद आगरा में पुलिस कस्टडी में हुई बाल्मीकि समाज के युवक की मौत के बाद भी वह आगरा पहुंच गई थीं । उनके परिवार से भी मुलाकात कर मदद का आश्वासन दिया था। तो चुनावी माहौल के बीच प्रियंका लगातार योगी सरकार पर हमलावर हैं और यूपी में अपनी खोई हुई जमीन को तैयार करने में जुटी हुई है।

कुलियों व किसान परिवार से मुलाकात करती प्रियंका गांधी (डिजाइन फोटो- न्यूज ट्रैक)

31 अक्टूबर को गोरखपुर में बड़ी रैली

प्रियंका गांधी 31 अक्टूबर को सीएम योगी की कर्म भूमि गोरखपुर में बड़ी रैली करने जा रही है। जिसके लिए कांग्रेस नेताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रियंका इस रैली में युवा, किसान, और महंगाई का मुद्दा उठाकर सरकार को पुरजोर तरीके से घेरने की कोशिश करेंगी।

देखें वीडियो...


Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story