TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Mahoba News : कांग्रेस युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पर फायरिंग, बचाव में आया रिश्तेदार हुआ घायल, जांच में जुटी पुलिस

Mahoba Crime News : कांग्रेस युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पर फायरिंग (Congress Yuva Morcha District President Chhatrapal Yadav par firing) बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

Imran Khan
Report Imran KhanPublished By Ragini Sinha
Published on: 10 Jan 2022 11:23 AM GMT
Mahoba Crime News
X

Mahoba News : कांग्रेस युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पर फायरिंग, बचाव में आया रिश्तेदार हुआ घायल

Mahoba Crime News : महोबा (Mahoba) में बीती रात बेखौफ दबंगों ने कार हटाने के विवाद में कांग्रेस युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पर फायरिंग (Congress Yuva Morcha District President Chhatrapal Yadav par firing) कर दी। गोली के चलते ही उसका रिश्तेदार ( Chhatrapal Yadav ke rishtedar ko lagi goli) बीच में आ गया, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित को झांसी मेडिकल (Jhansi medical) के लिए रेफर किया गया है, जबकि सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पहुंच गई और आरोपी दबंगों की तलाश में जुट गई है।

जिला अध्यक्ष के रिश्तेदार को लगी गोली

जानकारी के मुताबिक, युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष छत्रपाल यादव ( Congress Yuva Morcha District President Chhatrapal Yadav) अपने कुछ साथियों के साथ लवकुश नगर (Lovekush nagar) तिराहे के पास खड़ा हुआ था। उसी दौरान एक व्यक्ति अपने वाहन से निकला और रास्ते में खड़े कार को हटाने को लेकर चिलाने लगा। इस बीच वहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी, लेकिन अचानक आरोपी फिर अपने कुछ साथियों के साथ हथियार लेकर वहां पहुंचा और कई राउंड फायरिंग कर दी। इसी दौरान कांग्रेसी नेता छत्रपाल यादव का रिश्तेदार चंद्रपाल यादव अचानक सामने आ गया, जिससे गोली उसे लग लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर सभी दबंग आरोपी मौके से फरार हो गए है।


पत्नी का रो रोकर बुरा हाल

बताया जाता है कि चंद्रपाल यादव अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में यहां निवास कर रहा है। घायल को इलाज के लिए सभी लोग महोबा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन घायल की हालत नाजुक देख उसे झांसी मेडिकल के लिये रिफर कर दिया। कई राउंड फायरिंग में कांग्रेसी नेता बाल-बाल बच गया, जबकि उसका उसका रिस्तेदार घायल है। इस घटना में घायल की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई,पुलिस सभी आधा दर्जन से अधिक आरोपियों की तलाश में जुटी है।

क्या कहना है पुलिस अधीक्षक का

अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम ने बताया कि शिकायत के आधार पर नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और सभी की गिरफ़्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जायेगे ।

Taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story