×

Mahoba News: बुंदेलखंड अलग राज्य की मांग ने पकड़ा जोर, राम बंधन बांध कर लिया जा रहा संकल्प

Mahoba News: आज बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने बुंदेलखंड के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी के अलग राज्य के वादे को याद दिलाते हुए बुंदेलियों के हाथों में राम बंधन बांधकर अलग बुंदेलखंड राज्य की कसमें खाई गई।

Imran Khan
Report Imran KhanPublished By Deepak Kumar
Published on: 9 Feb 2022 2:04 PM GMT
Mahoba News
X

Mahoba News: बुंदेलखंड अलग राज्य की मांग ने पकड़ा जोर

Mahoba News: लोकसभा में निजी विधेयक (Private Bill in Lok Sabha) के माध्यम से हमीरपुर - महोबा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल (MP Pushpendra Singh Chandel) ने अलग राज्य का मुद्दा उठाया तो अब यह मुद्दा गरमाने लगा है और आज बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा (Bundelkhand Nirman Morcha) ने बुंदेलखंड के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी (BJP) के अलग राज्य के वादे को याद दिलाते हुए बुंदेलियों के हाथों में राम बंधन बांधकर अलग बुंदेलखंड राज्य की कसमें खाई गई।

बुंदेलखंड अलग राज्य का लिया गया संकल्प

महोबा के आल्हा चौक (Alha Chowk of Mahoba) में बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा (Bundelkhand Nirman Morcha) के अध्यक्ष भानु सहाय (President Bhanu Sahai) व बुंदेली समाज (Bundeli Samaj) के संयोजक तारा पाटकर (Convenor Tara Patkar) ने आल्हा चौक (Alha Chowk of Mahoba) में खड़ा होकर लोगों के हाथ में राम बंधन धागा बांधा और बांधते हुए लोगों से बुंदेलखंड अलग राज्य का संकल्प लिया गया।

इस मौके पर बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा (Bundelkhand Nirman Morcha) के अध्यक्ष भानु सहाय (President Bhanu Sahai) ने कहा कि वर्ष 2014 के चुनाव में उमा भारती, राजनाथ सिंह व प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) ने भी बुंदेलखंड अलग राज की बात कही थी, लेकिन आज तक बुंदेलखंड राज नहीं मिल पाया।

बुंदेलखंड अलग राज्य का बनाने का उमा भारती ने किया था वादा

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में बुंदेलखंड अलग राज्य का वादा उमा भारती ने भगवान राम को साक्षी मानकर किया था और 3 साल के भीतर अलग राज्य बनाने का वादा किया था। लेकिन 7 साल होने के बावजूद यह वादा पूरा नहीं हो पाया। इससे बुन्देलखंडियों में नाराजगी है। यही वजह है इसी बात से नाराज होकर लोगों को पत्र के माध्यम से भाजपा के झूठे वादे को लोगो से बताया जा रहा है साथ ही राम बंधन बांधकर सभी से बुंदेलखंड राज्य के लिए संकल्प लिए जाने कहां जा रहा है और कहा कि ऐसी सरकार जो अपने वादे से मुकर करके गई हो उसे वोट नहीं देना है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story