×

Mahoba news: शराबी पति बना शैतान, नशे में पत्नी की गर्दन पर मारा चाकू

होली पर शराब पीकर आए पति का पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया। नशे में धुत पति ने अपनी बीवी की गर्दन पर चाकू मार दिया। वो मौके से फरार हो गया जबकि पत्नी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

Imran Khan
Report Imran Khan
Published on: 8 March 2023 8:55 AM GMT
Mahoba news: शराबी पति बना शैतान, नशे में पत्नी की गर्दन पर मारा चाकू
X

शहर के इसी थाने के अंतर्गत आने वाले मोहल्ले में हुई वारदात।                                           photo: newstrack network.

Mahoba news: महोबा में होली के पर्व पर एक पति की क्रूरता सामने आई है। रंगों के इस खुशियों वाले दिन में शराबी पति ने अपनी ही पत्नी पर चाकू से प्रहार कर उसकी गर्दन काट दी। महिला को उसका देवर इलाज के लिए महोबा जिला अस्पताल लेकर पहुंचा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी पति मौके से फरार बताया जा रहा है। एक तरफ जहां लोग मतभेद भुलाकर खुशियों के रंगों का त्यौहार मना रहे हैं, वहीं शहर के इमलीबरा मोहल्ले में शराबी पति ने रंगो के इस पर्व में अपनी ही पत्नी को खून से लाल कर दिया। जख्मी पत्नी का इलाज जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर द्वारा किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इमलीबरा मोहल्ले में रहने वाला पुष्पेंद्र शराब के नशे में आए दिन घर पर बवाल करता था। इसको लेकर उसकी पत्नी कुंवर के साथ पिछले एक सप्ताह से उसका मनमुटाव और विवाद चला आ रहा था। होली के दिन नशे में धुत होकर पुष्पेंद्र पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। पत्नी को बेरहमी से पीटने के बाद नशे में धुत पति ने पत्नी पर चाकू से प्रहार कर दिया, जिससे उसका गला कट गया है। महिला की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और परिजनों को सूचना दी गई।

तहरीर का इंतजार कर रही पुलिस

घटना की जानकारी मिलने पर देवर लवलेश तुरंत मौके पर पहुंच गया और देखा कि उसकी भाभी के गले में गहरा घाव है। उन्हें खून से लथपथ देख वह जिला अस्पताल लेकर गया, जहां उनका आपातकालीन वार्ड में इलाज हो रहा है। बताया जाता है कि महिला की हालत गंभीर है। उधर, आरोपी पति पुष्पेन्द्र मौके से फरार है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है। शहर कोतवाल उपेंद्र सिंह बताते है कि महिला के परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नही मिली है। जैसे ही तहरीर मिलती है, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Dhanish Srivastava

Dhanish Srivastava

Next Story