×

UP Election 2022: मोदी की महोबा रैली का 27 नवम्बर को प्रियंका गाँधी देंगी जवाब, कार्यक्रम सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ता

UP Election 2022: बुंदेलखंड के महोबा में प्रधानमंत्री के दौरे के 7 दिन के बाद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi ki pratigya rally Mahoba) भी 27 नवंबर को प्रतिज्ञा रैली करने आ रही हैं। जिसको लेकर कांग्रेसियों में काफी उत्साह दिखाई दिया है।

Imran Khan
Report Imran KhanPublished By Shashi kant gautam
Published on: 23 Nov 2021 1:24 PM GMT
Mahoba News: Priyanka Gandhi will answer Modis Mahoba rally on November 27, workers working to make the program a success
X

महोबा: कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल

UP Election 2022: बुंदेलखंड (Bundelkhand) में कांग्रेस (congress) के खो चुके जनाधार और प्रधानमंत्री (PM Modi) को जवाब देने के लिए प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की आगामी 27 नवंबर को प्रतिज्ञा रैली (pratigya rally) को लेकर कांग्रेसी उत्साहित हैं। पत्रकार वार्ता करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा कि प्रियंका गांधी महोबा में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से भी बड़ी और विशाल रैली करेंगी।

माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महोबा (PM Modi Mahoba Rally) में की गई जनसभा को जवाब देने के लिए आ रही हैं, ऐसे में कांग्रेसी लगातार कार्यक्रम को बेहतर बनाने में जुटे हुए हैं। इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री की रैली सरकारी खर्च पर निर्भर थी जबकि कांग्रेस की रैली गरीब मजदूरों की रैली है।

महोबा में 27 नवंबर को प्रतिज्ञा रैली करेंगी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Pratigya Rally Mahoba)

बुंदेलखंड के महोबा में प्रधानमंत्री के दौरे के 7 दिन के बाद प्रियंका गांधी भी 27 नवंबर को प्रतिज्ञा रैली करने आ रही हैं। प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेसियों में उत्साह दिखाई दिया है। बुंदेलखंड में जनाधार तलाश रही कांग्रेस को प्रियंका की रैली से काफी उम्मीद है, यहीं वजह है कि आज पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने बताया कि महोबा शहर के छत्रसाल स्टेडियम में प्रतिज्ञा रैली 27 नवंबर को होनी है, जिस में प्रियंका गांधी बिजली बिल हाफ, बाकी सब साफ का नारा देंगी। साथ ही इस रैली से प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री के महोबा दौरे को लेकर भी जवाब देंगी।

प्रियंका गांधी की रैली गरीबों की रैली और मजदूरों की रैली

प्रदीप नरवाल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा के प्रधानमंत्री का महोबा कार्यक्रम सरकारी खर्च के भरोसे था सिचाई विभाग ने खर्च किया और लोगों की भीड़ सरकारी खर्च में इकट्ठा की गई, लेकिन प्रियंका गांधी की रैली गरीबों की रैली और मजदूरों की रैली है। जिसमे लोग अपने खर्चे से प्रियंका को सुनने पहुंचेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रियंका गांधी की रैली में दो लाख लोगों की भीड़ इकट्टा होगी, तो वही प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पण की गई अर्जुन सहायक परियोजना को लेकर भी प्रियंका गांधी बयान दे सकती है।

बीजेपी की करनी और कथनी ही अलग है- प्रदीप नरवाल

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल (Congress party national secretary Pradeep Narwal) ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने भी बुंदेलखंड के हित में हमेशा काम किया 7 हजार करोड़ रुपये का बुंदेलखंड विशेष पैकेज दिया गया था और किसानों का कर्ज माफ किया गया था। जबकि बीजेपी की करनी और कथनी ही अलग है ,अब धीरे-धीरे लोगों की समझ में आ रहा है कि बीजेपी सरकार ने किसानों और युवाओं के लिए कुछ नहीं किया और लोग वापस कांग्रेस की तरफ अब लौट रहे हैं।

पत्रकारो से वार्ता करते हुए प्रदीप नरवाल ने कहा कि प्रियंका गांधी हर उस इंसान को जवाब देती हैं जो इस देश के भाईचारे पर विश्वास नही करते। पूर्व में वनारस और गोरखपुर में रैली कर प्रियंका गांधी ने ये बता दिया कि पीएम और सीएम से अधिक प्रियंका गांधी को लोग सुनने पहुँच रहे हैं और लोगों की भीड़ भी जुट रही है। महोबा में भी प्रियंका गांधी की पीएम मोदी की रैली से बड़ी होगी। प्रधानमंत्री जब बनारस का विकास नहीं कर पाए, आज भी वार्डों में जलभराव की समस्या है। अर्जुन सहायक परियोजना वैसी ही है जैसी उमा भारती ने कहा था कि बुंदेलखंड राज्य नहीं बना तो जल समाधि लूंगी। इनके वादे, परियोजनाएं सब जुमले हैं। जो लोग बहके हुए थे अब सब कांग्रेस की तरफ लौट रहे है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story