×

Mahoba News : विसर्जन में देवी प्रतिमाओं को दफनाने को लेकर आक्रोशित हुए हिन्दू संगठन

Mahoba News : मूर्तियों को दफनाने के लिए प्रशासन द्वारा व्यवस्था की जा रही थी हिंदू संगठन मूर्तियों को दफनाने का कड़ा विरोध किया।

Imran Khan
Report Imran KhanPublished By Shraddha
Published on: 16 Oct 2021 10:20 AM GMT
विसर्जन में देवी प्रतिमाओं को दफनाने को लेकर आक्रोशित हुए हिन्दू संगठन
X

 विसर्जन में देवी प्रतिमाओं को दफनाने को लेकर आक्रोशित हुए हिन्दू संगठन

Mahoba News : महोबा के कीरत सागर तट में मूर्तियों को दफनाने के लिए प्रशासन द्वारा व्यवस्था किए जाने की सूचना मिलते ही हिंदू संगठन (Hindu Sangathan) मौके पर पहुंच गए और मूर्ति विसर्जन (Murti Visarjan) को लेकर प्रशासन व हिंदू संगठन आमने-सामने आ गए। हिंदू संगठनों के विरोध को देखते हुए पॉलिथीन, फूल, जवारे आदि को गड्ढे में दफनाने के बाद मूर्तियों को तालाब में विसर्जित करने की सहमति बन पाई, तब जाकर मामला शांत हुआ है।

शारदीय नवरात्रि पर्व (Sharadiya Navratri Festival) के बाद महोबा (Mahoba) में बीते 15 अक्टूबर को कुछ लोगों द्वारा मूर्ति विसर्जन तलाब में की गई जिसमें एनजीटी (NGT) के नियम की अनदेखी को लेकर आज तकरीबन 120 मूर्तियों के विसर्जन को हेतु तालाब के पास एक बड़ा गड्ढा नगर पालिका प्रशासन द्वारा खुदवाया गया। दरअसल मूर्तियों को दफनाने के लिए प्रशासन द्वारा व्यवस्था की जा रही थी इसकी खबर जैसे ही हिंदू संगठनों को लगी सभी मौके पर इकठ्ठा हो गए सभी ने मूर्तियों को दफनाने का कड़ा विरोध किया।


मूर्तियों को तालाब में ही विसर्जित करने की जिद्द पर हिंदू संगठन अड़े रहे जिसके बाद आखिरकार प्रशासन को झुकना पड़ा और एनजीटी के नियमों के तहत मूर्ति विसर्जन की व्यवस्था की बात कही गई। नगर पालिका (Nagar Palika) के प्रभारी ईओ उपजिलाधिकारी सौरभ पांडेय (EO Deputy Collector Saurabh Pandey) बताते हैं कि विवाद की कोई स्थिति नहीं है। पालिका प्रशासन द्वारा मूर्ति के साथ आने वाली पॉलिथीन, फूल माला और जवारे आदि अन्य सामग्री को मिट्टी के गड्ढे में दफनाया जायेगा। बाकी देवी प्रतिमाओं को नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा एनजीटी नियमों के अनुसार विसर्जित किया जाएगा। इसके बाद आखिरकार हिंदू संगठन शांत हुए।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shraddha

Shraddha

Next Story