×

VIDEO: भीड़ के ऊपर गिरा जलते हुए रावण का पुतला, एक की मौत, कई हुए घायल

By
Published on: 12 Oct 2016 4:51 AM GMT
VIDEO: भीड़ के ऊपर गिरा जलते हुए रावण का पुतला, एक की मौत, कई हुए घायल
X

मुरादाबादः लाईन पार राम लीला ग्राउंड में रावण दहन के दौरान हादसा हो जाने से ड्यूटी पर मौजूद सिविल डिफेन्स के एक की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में घायलों को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा?

-मुरादाबाद के लाईन पार इलाके में जलता हुआ रावण लोगो के ऊपर गिर पड़ा।

-भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के साथ सिविल डिफेन्स के भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगे थे।

-रावण का पुतले के नीचे सिविल डिफेन्स का एक कर्मचारी धर्मेन्द्र दिवाकर भी दब गया।

-अनियंत्रित भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया, इससे भगदड़ मच गई।

-रावण दहन के दौरान रामलीला कमेटी पुतले से दूर रहने का बार-बार ऐलान कर रही थी।

-लोग नहीं माने और ये दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें एक युवक की मौत हो गई।

घटना की जांच कर रही है पुलिस

दरअसल रावण दहन के दौरान लोग जलती हुई रावण की अस्तियों को लेना चाहते हैं। इसीलिए उसके करीब पहुंच जाते हैं लेकिन इस बार रावण का ये जलता हुआ विशाल पुतला अनियंत्रित होकर भीड़ पर जा गिरा और ये हादसा हो गया। अब पुलिस और प्रशासन घटना की जांच में जुट गई है। अगर वक्त रहते पुलिस भीड़ को नियंत्रित कर लेती तो शायद इतनी बड़ी दुर्घटना न हो पाती, लेकिन अधिकारी अपनी लापरवाही मानने को तैयार नहीं हैं।

Next Story