Jhansi: मंदिर के सामने मिली लड़की की जली लाश, ऑनर किलिंग, हत्या व आत्महत्या में उलझा मामला

Jhansi: टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महेबा में एक मंदिर बना हुआ है। शुक्रवार की सुबह कुछ महिलाएं पूजा के लिए मंदिर पर गईं तो पास में ही एक लड़की की लाश पड़ी नजर आयी।

B.K Kushwaha
Published on: 19 Aug 2022 1:18 PM GMT (Updated on: 19 Aug 2022 2:23 PM GMT)
burnt body of a girl found in front of a temple in jhansi
X

burnt body of a girl found in front of a temple in Jhansi (Image: Newstrack)

Jhansi: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की सुबह एक मंदिर के सामने लड़की की जली अवस्था मे लाश मिली है। यह मामला ऑनर किलिंग, हत्या व आत्महत्या में उलझ गया है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बताया जा रहा है कि लड़की का गाँव के युवक से प्रेमप्रसंग चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।

टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महेबा में एक मंदिर बना हुआ है। शुक्रवार की सुबह कुछ महिलाएं पूजा के लिए मंदिर पर गईं तो पास में ही एक लड़की की लाश पड़ी नजर आयी। इसकी सूचना महिलाओं ने गांव में दी तो बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। शव की शिनाख्त गांव में रहने वाले सुखनन्दन यादव की पुत्री अंजू के रूप में की गयी। लाश के जले होने और पास में पेट्रोल की बोतल पड़ी होने से मामला गम्भीर हो गया।

सूचना मिलते ही एसपी देहात नैपाल सिंह, सीओ मऊरानीपुर अरुण चौरसिया, थानाध्यक्ष चंदन पाण्डेय मौके पर पहुँचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद ग्रामीणों व परिजनों से वार्तालाप की गई। परिजनों ने गांव के युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया गया कि युवक का मृतिका से प्रेमप्रसंग चल रहा था। इसी को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि लड़की ने खुद पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई है या उसको पेट्रोल छिड़ककर जलाया गया है। तीसरा बिन्दू ऑनर किलिंग की तरफ जा रहा है।

लड़की के परिजनों ने युवक के पिता को दिया था उलाहना?

लड़की के परिजनों को पता चला कि गांव में रहने वाला युवक उसकी लड़की से अवैध संबंध बनाए हुए हैं। इस पर लड़की के परिजनों ने लड़के के पिता से अपशब्द करते हुए कहा कि संदीप की हरकतें खराब हो गई है, उसे समझा दें, वरना कार्रवाई करेंगे।

शादी करने का दवाब बना रही थी लड़की?

सूत्रों का कहना है कि लड़के संदीप ने लड़की को समझाया था कि उसकी शादी का रिश्ता तय हो गया है। सर्दी में शादी है इसलिए उससे बात करना बंद कर दें, मगर लड़की मारने को तैयार नहीं थी। वह अक्सर लड़के से शादी करने का दवाब बना रही थी मगर लड़के ने शादी करने से मना कर दिया था।

युवक की हो गयी थी सगाई?

जानकारी के अनुसार युवक का पिछले दो-तीन वर्षों से अंजू से प्रेमप्रसंग चल रहा था। युवक की कुछ समय पूर्व सगाई हो गयी थी। इसके बाद से उसने लड़की से मिलना कम कर दिया था। जिससे अंजू क्षुब्ध रहने लगी थी।

Rakesh Mishra

Rakesh Mishra

Next Story