×

चीनी वस्तुओं का बहिष्कार: 10 जून से अभियान की शुरुआत, CAIT ने लिया फैसला

संजय पटवारी ने कहा कि कैट ने दिसम्बर 2021 तक चीनी वस्तुओं के भारत द्वारा आयात में 1.5 लाख करोड़ रुपये की कमी करने का लक्ष्य रखा है।

Aradhya Tripathi
Published on: 8 Jun 2020 9:00 AM GMT
चीनी वस्तुओं का बहिष्कार: 10 जून से अभियान की शुरुआत, CAIT ने लिया फैसला
X

झांसी: कॉनफ्डरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी ने बताया कि कैट द्वारा राष्ट्रिहत में निर्णय लिया गया है कि आगामी 10 जून से देश भर में चीनी वस्तुओं के बहिष्कार को लेकर राष्ट्रीय अभियान भारतीय सामान -हमारा अभिमान की शुरुआत करने की घोषणा की है।

2021 तक 1.5 लाख करोड़ की आयात में कमी का लक्ष्य

संजय पटवारी ने कहा कि कैट ने दिसम्बर 2021 तक चीनी वस्तुओं के भारत द्वारा आयात में 1.5 लाख करोड़ रुपये की कमी करने का लक्ष्य रखा है। संगठन ने चीन से आयात होने वाले लगभग तीन हजार उत्पादों की सूची बनाई है जिनके आयात न होने से भारत देश को कोई फर्क नहीं पड़ेगा और सारी वस्तुएं भारत में पहले से निर्माण हो रहा है।

ये भी पढ़ें- पत्रकारों के साथ किया ऐसा व्यवहार, अब हो रहा जमकर प्रदर्शन

लोगों को चीनी वस्तुओं के स्थान पर स्वदेशी उत्पादों के इस्तेमाल के लिए जन जागरण अभियान चलाया जाएगा व देश में लोकल पर वोकल को सफल बनाने में कैंट अपनी अग्रिम भूमिका निभाएगा। मालूम हो कि विगर चार वर्षों में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों द्वारा चीनी उत्पादों के बहिष्कार को लेकर आंदोलन छेड़ रखा था। जिसके अंतर्गत 2018 से अब तक चीन से आयात में लगभग 6 अरब डॉलर की कमी हुई है।

10 जून से प्रारंभ होगा अभियान

यह निर्णय कैट की राष्ट्रीय समिति की जूम एप के माध्यम से सम्पन्न हुई बैठक में लिया गया है जिसकी शुरुआत सम्पूर्ण देश में भारतीय सामान-हमारा अभिमान के अन्तर्गत की जाएगी। इस अभियान को लेकर व्यापार मंडल कार्यालय में एक बैठक हुई जिसमें 10 जून से प्रारंभ होने वाले अभियान की रणनीति बनाई गई।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को हमें मिलकर पूरा करना है: केशव प्रसाद मौर्य

बैठक में महानगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला, मृत्युंजय तिवारी, प्रदीप गुप्ता, हर्ष पिथौरा, गनेशी राम चौधरी, शालिगराम राय, अजय कपूर, सुमित उपाध्याय आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे। बैठक का संचालन अंकुर बट्टा ने किया। आभार पराग गुप्ता ने व्यक्त किया।

रिपोर्ट- बी.के. कुशवाहा

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story