×

UP MLC Elections 2023: यूपी विधान परिषद के दो सीटों के उपचुनाव की अधिसूचना जारी, 11 मई से नामांकन...BJP आश्वस्त

UP MLC Elections 2023: उत्तर प्रदेश विधान परिषद में विधायक कोटे की खाली दो सीटें पर उपचुनाव की अधिसूचना (Notification) जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार, आगामी 11 मई से नामांकन होंगे।

Aman Kumar Singh
Published on: 4 May 2023 6:16 PM GMT (Updated on: 4 May 2023 7:03 PM GMT)
UP MLC Elections 2023: यूपी विधान परिषद के दो सीटों के उपचुनाव की अधिसूचना जारी, 11 मई से नामांकन...BJP आश्वस्त
X
प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

UP MLC Elections 2023: उत्तर प्रदेश विधान परिषद में विधायक कोटे की खाली दो सीटें पर उपचुनाव की अधिसूचना (Notification) जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार, आगामी 11 मई से नामांकन होंगे। संख्या बल को देखते हुए दोनों ही सीटें सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खाते में जाना तय है। चुनाव आयोग (Election Commission) ने गुरुवार (04 मई) को घोषणा की है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दो रिक्त सीटों पर उपचुनाव 29 मई को होगा।

आपको बता दें, ये दोनों सीटें 15 फरवरी को लक्ष्मण प्रसाद आचार्य (Laxman Prasad Acharya) और बनवारी लाल (Banwari Lal) के निधन के बाद खाली हुई थीं। आचार्य का कार्यकाल 30 जनवरी, 2027 तक और बनवारी लाल का कार्यकाल 6 जुलाई, 2028 तक था। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं, जिन्होंने इस्तीफा दे दिया। क्योंकि, उन्हें सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। 16 फरवरी को उन्होंने पद की शपथ ली थी।

मतदान और वोटों की गिनती 29 मई को

चुनाव आयोग ने कहा कि, मतदान और वोटों की गिनती 29 मई को होगी। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार नामांकन की अंतिम तिथि 18 मई होगी। संख्या बल के आधार पर विधान परिषद की दोनों रिक्त सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार की जीत तय मानी जा रही है।

6 सदस्यों को मनोनीत किया गया था

यूपी विधान परिषद में 6 सदस्यों के मनोनीत होने के बाद दो सीटें खाली हैं। वहीं, सदन में अब कांग्रेस पार्टी का कोई प्रतिनिधि नहीं बचा है। बीजेपी (BJP) के सबसे ज्यादा सदस्य सदन में हैं। इससे पहले, मनोनीत कोटे की खाली 6 सीटों पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के कुलपति तारिक मंसूर (Tariq Mansoor) और प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र के बेटे साकेत मिश्र (Saket Mishra) समेत 6 लोगों को मनोनीत किया गया था।

विधान परिषद में किस पार्टी के कितने सदस्य?

यूपी विधान परिषद के अधिकारियों की मानें तो राज्यपाल विधानमंडल के उच्च सदन में 10 सदस्यों को मनोनीत कर सकते हैं। वर्तमान में 100 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधान परिषद में बीजेपी के सबसे अधिक 74 सदस्य हैं। प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के 9, बहुजन समाज पार्टी, अपना दल (सोनेलाल), निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी), जनसत्ता दल लोकतांत्रिक और शिक्षक दल (गैर-राजनीतिक) के एक-एक सदस्य हैं। सदन में अब कांग्रेस का कोई सदस्य नहीं है।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story