×

कानपुर-मुजफ्फरनगर में भड़की हिंसा, इंटरनेट सेवाओं पर रोक की मियाद बढ़ी

CAA के खिलाफ यूपी के अलग-अलग जिलों में हुए प्रदर्शन में शामिल उपद्रवियों पर नकेल कसने के लिए योगी सरकार ने कमर कस ली है। लखनऊ, गोरखपुर संभल और सीतापुर समेत सभी जिलों में यूपी पुलिस छापेमारी कर रही है।

Aditya Mishra
Published on: 21 Dec 2019 10:20 AM GMT
कानपुर-मुजफ्फरनगर में भड़की हिंसा, इंटरनेट सेवाओं पर रोक की मियाद बढ़ी
X

लखनऊ: CAA के खिलाफ यूपी के अलग-अलग जिलों में हुए प्रदर्शन में शामिल उपद्रवियों पर नकेल कसने के लिए योगी सरकार ने कमर कस ली है। लखनऊ, गोरखपुर संभल और सीतापुर समेत सभी जिलों में यूपी पुलिस छापेमारी कर रही है।

प्रदेश में हुए हिंसक प्रदर्शनों में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। 38 पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं। पुलिस ने 3 हजार से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। कई दंगाइयों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।

सिर्फ राजधानी लखनऊ में 218 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच डीजीपी ओपी सिंह ने दावा किया कि यूपी हिंसा में बाहरी लोगों का हाथ रहा है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

मुजफ्फरनगर में दो पक्षों के बीच पथराव

मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कच्ची सड़क के पास केवलपुरी में शनिवार को दो पक्षों के बीच पथराव हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से पथराव किया गया।

वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को वहां से खदेड़ दिया। तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बताया गया कि एक वर्ग के लोग अंतिम संस्कार करने के लिए जा रहे थे इसी दौरान संघर्ष हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ।

कानपुर के कई हिस्सों में हिंसा भड़की

जानकारी के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने यतीमखाना पुलिस चौकी में आग लगा दी। चौकी के पास कई वाहनों को भी फूंक दिया गया। विधायक को हिरासत में लेने की खबर से भड़के प्रदर्शनकारियों ने उपद्रव मचाया। पुलिस ने लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे।

सपा विधायक अमिताभ वाजपेयी गिरफ्तार

पुलिस ने समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ वाजपेयी और समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर के खिलाफ कार्रवाई की है।

पुलिस ने सपा विधायक अमिताभ वाजपेयी और सपा के ही पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों ही नेताओं पर लोगों को भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह जानकारी शनिवार को कानपुर के एडीजी ने दी है. वाजपेयी कानपुर के सीसामऊ से सपा के विधायक हैं।

लखनऊ में इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी की मियाद बढ़ाने की संस्तुति

अब सभी मोबाइल कम्पनियों की सेवाएं अगले दो दिनों यानी 23 दिसम्बर को 12 बजे तक सेवाएं बन्द करने के लिए अपर मुख्य सचिव गृह को लखनऊ जिला प्रशासन ने पत्र लिखा है।

धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़, 2 लोगों को लगी गोली

बिहार में नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ लोग आक्रोशित हैं। राष्ट्रीय जनता दल ने शनिवार को प्रदेश बंद का आह्वान किया था, जिसे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। इसी बीच राजधानी पटना के फुलवारी इलाके में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ की घटना सामने आई है।

बिहार में नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ लोग आक्रोशित हैं। राष्ट्रीय जनता दल ने शनिवार को प्रदेश बंद का आह्वान किया था, जिसे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। इसी बीच राजधानी पटना के फुलवारी इलाके में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ की घटना सामने आई है।

रामपुर में हिंसा

उत्तर प्रदेश के रामपुर में प्रदशानकारियों ने पुलिस पर पथराव किया है। इसके साथ ही उपद्रवियों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी है।

पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती

दिल्ली के दरियागंज इलाके में सुरक्षा के लिहाज से पैरा मिलिट्री फोर्स की तीन कंपनियां तैनात की गई हैं। पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान दरियागंज, जामा मस्जिद और अन्य इलाकों में तैनात किए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट करने पर 102 गिरफ्तार

लखनऊ। नागरिक संशोधन विधेयक के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। सड़क पर उपद्रवियों से निबटने के साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने वाले अवांछनीय तत्वों पर सरकार अपनी पैनी निगाह बनाए हुए है।

इस तरह के मामलों में अबतक 102 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो दिनों की हिंसा में अबतक 15 लोगों की मौत हो चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर किए गए आपत्तिजनक पोस्टों तथा मैसेज आदि को लेकर 14101

पोस्टों के विरुद्व कार्रवाई की गयी जिनमें 5965 ट्विटर पोस्टों 7995 फेसबुक व 141 यूट्यूब एवं अन्य प्रोफाइल पोस्टों के विरूद्व विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इसके अलावा सीएए कानून के खिलाफ आज रामपुर में उग्र प्रदर्शनकारियों की तरफ से की गई तोड़फोड़ एवं पुलिस पर हमले के साथ ही फायरिंग की गयी। लेकिन पुलिस ने बेहद संयम से काम लिया। अमरोहा में भी एक दो पहिया वाहन को जलाया गया। पर यह मामला एक ही सम्प्रदाय का था। इस मामले में एक पत्रकार ने दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीएए के विरोध में हो रहे धरना प्रदर्शन पर अब तक 263 पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। जिनमें 57 पुलिस कर्मी फायर आर्म्स में घायल हुए। इस हिंसा में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है।

इस दौरान हिंसात्मक घटनाओं के बाद जब पुलिस ने क्षेत्र का मुआयना किया तो 405 तो खोखा तथा कई अवैध तमंचे भी बरामद हुए हैं। इसके अलावा उपद्रवियों की गिरफ्तारी का काम चल रहा है।

ये भी पढ़ें...CAA में पाकिस्तानी हाथ: हाईअलर्ट जारी, आतंकी हैं इस फिराक में

पुलिस अलर्ट

वहीं पुलिस के जरिए उत्तर प्रदेश के जिलों को अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस ने कहा कि लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, बिजनौर, सहारनपुर, मुरादाबाद, संभल जिलों में खास निगाहें हैं। पुलिस का कहना है कि उनके पास हिंसक प्रदर्शनों की कोई स्पेसिफिक इनपुट नहीं है, लेकिन सभी जिलों को अलर्ट पर रखा गया है।

Bahraich Protest

'किसी निर्दोष को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा'

डीजीपी ने कहा, 'पुलिस सतर्क है और गश्त कर रही है। जहां भी मामले दर्ज हुए हैं, वहां गिरफ्तारियां की जा रही हैं। किसी निर्दोष को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।

पूरी छानबीन के बाद ही गिरफ्तारी होगी।' यह पूछे जाने पर कि क्या हिंसा करने वालों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) और गुंडा एक्ट लगाया जाएगा, सिंह ने कहा कि अगर ऐसा कुछ होगा, तो बता दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें...up में CAA पर हिंसक प्रदर्शन, 10,000 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

218 लोगों को जेल भेजा गया

उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंसा में बाहरी लोगों का हाथ है। इंटरनेट बंद करने किए जाने के सवाल पर डीजीपी ने कहा कि जहां स्थानीय प्रशासन ने उचित समझा, उन जगहों पर इंटरनेट सेवा बंद की गई है।

इस बीच, लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि 218 लोगों को जेल भेजा गया है। उन्होंने दावा किया कि अराजक तत्व शहर छोड़कर भाग गए हैं। जिन लोगों ने भीड़ को भड़काकर एकत्र किया है, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

सीएम योगी ने राज्यपाल को सौंपी रिपोर्ट

नागरिकता कानून को लेकर यूपी में जारी तनाव के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने राज्यपाल को विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को लेकर रिपोर्ट सौंपी।

सूबे में जारी तनाव के कारण सीएम योगी ने आज अमेठी का अपना दौरा भी रद्द कर दिया। सीएम ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी के उकसावे में नहीं आने की अपील की है।

ये भी पढ़ें...CAA-NRC पर विरोध, शरद पवार बोले- हिंसा मत करो, कानून हाथ में मत लो

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story