×

अब कभी नहीं करेंगे दंगा! योगी सरकार के इस एक्शन से मचा हाहाकार

Ashiki
Published on: 6 March 2020 5:03 AM GMT
अब कभी नहीं करेंगे दंगा! योगी सरकार के इस एक्शन से मचा हाहाकार
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिसंबर में CAA के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुए थे। इस दौरान उपद्रवियों ने लखनऊ में सरकारी संस्थाओं को नुकसान पहुंचाया था। प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के बाद लखनऊ में सरकार की कार्रवाई जारी है। मुख़्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर उपद्रवियों के पोस्टर लखनऊ के चौराहों पर लगाए जा रहे हैं।

53 आरोपियों के पोस्टर लगाए गए-

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ इन सब पर प्रदर्शन की आड़ में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। इनमें से कई आरोपियों को संपत्ति के नुकसान की वसूली का नोटिस दिया जा चुका है। भड़की हिंसा में नुकसान की भरपाई के लिए तोड़फोड़ और आगजनी करने वाले 53 आरोपियों के पोस्टर लगाए गए हैं। हिंसा में निजी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों में ट्रांस गोमती के 13, हजरतगंज-24 और पुराने लखनऊ के 16 उपद्रवियों के पोस्टर लगाए गए हैं। हजरतगंज चौराहे समेत शहर के 12 से ज्यादा इलाकों में उपद्रवियों के पोस्ट लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें: जाह्नवी के साथ हुआ ऐसा हादसा, तस्वीर देखकर हो जाएंगे इमोशनल

स्पष्ट है कि CAA के विरोध में लखनऊ में 19 दिसम्बर को हिंसा की घटना हुई थी। जिसमें ठाकुरगंज और कैसरबाग क्षेत्र में हुई हिंसा के आरोपियों के खिलाफ एडीएम सिटी पश्चिम की कोर्ट से वसूली का आदेश जारी हो चुका है।

तय समय पर पैसा नहीं चुकाया तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी-

लखनऊ प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों पर 100 होर्डिंग्स लगाई गई हैं। इन होर्डिंग्स में 57 लोगों के नाम और पता उजागर किए गए हैं। इस मामले में लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश ने आदेश दिया है कि अगर निर्धारित समय पर रिकवरी का पैसा नहीं चुकाया गया, तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

अब तक हसनगंज, हजरतगंज, कैसरबाग और ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के 57 लोग चिन्हित किए जा चुके हैं। इन सब पर हिंसा फैलाने का आरोप है। इन लोगों के खिलाफ 1 करोड़ 55 लाख 62 हज़ार 537 रुपये की रिकवरी का आदेश जारी किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें: चीन में कोरोना वायरस से और 30 लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या हुई 3,042

Ashiki

Ashiki

Next Story