×

CAA समर्थन रैली में सीएम योगी ने कहा- देश का चीरहरण हो रहा है और हम...

कांग्रेस नागरिक संसोधन कानून को स्वीकार करने को तैयार नही है, कांग्रेस भारत को दुनिया के सामने बदनाम करना चाह रहा है, नागरिकता कानून के बारे में भ्रम की स्थिति को दूर करने के लिए मैं आपके बीच आया हूं,

Shivakant Shukla
Published on: 19 Jan 2020 11:03 AM GMT
CAA समर्थन रैली में सीएम योगी ने कहा- देश का चीरहरण हो रहा है और हम...
X

गोरखपुर: यहां के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के प्रांगण में नागरिकता कानून को लेकर एक विशाल जनसभा का आयोजन हुआ। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शिरकत करने पहुंचे साथ ही आसपास के जनपदों के सभी जनप्रतिनिधि और बीजेपी के कार्यकर्ता व संगठन के लोग इस जनसभा में पहुंचे मंच पर सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित तमाम लोग मौजूद थे। सभी ने एक आवाज में नागरिकता कानून को लेकर आवाज बुलंद की।

नागरिकता कानून को लेकर के जहां कल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बनारस में जनसभा को संबोधित करते हुए आवाज बुलंद किया था और लोगों को जागरुक किया था वहीं आज गोरखपुर के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में एक विशाल जनसभा में पहुंचकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता कानून को लेकर के आवाज बुलंद की साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के इतिहास के बारे में भी लोगों को बताया और कहा की कांग्रेस इंदिरा गांधी के समय मे सैकड़ों संतो को मरवाने का काम किया, हजारों सिक्खों को मरवाने का काम राजीव गांधी ने किया।

ये भी पढ़ें—CAA-NRC पर बोली बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना- यह भारत का आंतरिक मामला

अखिलेश मुलायम पर निशाना साधते हुए स्वतंत्रदेव ने कहा, कि यादव का सम्मान सपा क्या करेगी, वो तो परिवार वाद में ही उलझी है, यादवों और दलितों का सम्मान बीजेपी में है, नागरिकता कानून को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, कि मुस्लिम मित्रो और धर्मगुरुओ को धन्यवाद करता हु, जिन्होंने इस एक्ट को समझा, बीजेपी सरकार में कोई दंगा नही हुआ, एक सामान्य व्यक्ति बीजेपी का देश का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है।

पाकिस्तान में 23%से इस समय 1%हिन्दू हो गए है

स्वतंत्र देव सिंह के बाद प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, कि जब भारत दुनिया की ताकत बनकर उभर रहा है, कुछ लोगो को भारत की प्रगति अच्छी नही लग रही है,वो लोग षडयंत्र रच रहे हैं। ये नागरिकता देने का कानून है।लेने का नही है, बिपक्ष भ्रम फैला रहा है, पाकिस्तान के अंदर हिन्दू के साथ सिक्खों के साथ बर्बरता हो रही है, आजादी के बाद से ही पाकिस्तान में अल्प संख्यकों के साथ ये हो रहा है, पाकिस्तान में 23%से इस समय 1%हिन्दू हो गए है।

कांग्रेस नागरिक संसोधन कानून को स्वीकार करने को तैयार नही है, कांग्रेस भारत को दुनिया के सामने बदनाम करना चाह रहा है, नागरिकता कानून के बारे में भ्रम की स्थिति को दूर करने के लिए मैं आपके बीच आया हूं, आप लोग इनके भ्रम में ना पड़े, सीएए नागरिकता देने वाला है, ना की लेने वाला, बीते 19 और 20 दिसबर को यूपी में कानून को हाथ लेने वाले अब चेक लेकर दौड़ रहे हैं|

ये भी पढ़ें—पति का हुआ बंटवारा! दोनों पत्नियों ने किया ऐसा, दंग रह गया पूरा थाना

कई वर्ष पहले कश्मीर से साढ़े चार लाख पंडितों को बाहर निकाला गया था, ये कांग्रेस का पाप है और ये 370 की देन है ये नया भारत है, आजाद काश्मीर भारत मे होगा, ननकाना साहेब में किस प्रकार का अत्याचार हुआ था, पाकिस्तान में हिन्दू,सिक्ख ,पारसियों पर उत्पीड़न किया जाता है, कीर्तन में एक सिक्ख की हत्या हुई थी ये पाकिस्तान में होता है, मोदी जी ने किसी के साथ भेदभाव नही किया।

अगर कोई सरकारी संपत्ति का नुकसान करेगा तो...

आज नागरिकता कानून के बारे में हमको बस इतना कहना है आप लोग पोस्ट कार्ड पर लिख कर मोदी जी को भेजेगे कि आपने जो देश हीत के लिए इतना बड़ा फैसला लिया है हम आपके साथ है, विपक्ष का ये कार्य चीर हरण के जैसा है, द्रोपती का भी चीर हरण हुआ था, उसके बाद विदुर ने एक बात कही थी, कि ये दोषी ये जिन्होंने मौन रहा है, जो लोग सहयोग किया है, वो लोग है,ये चीर हरण देश का हो रहा है आगजनी और देश का नुकसान कर रहा है लेकिन हम मौन नही बैठेंगे, आप लोग पोस्ट कार्ड भेज कर मोदी जी का अभिनंदन करेगे, सीएम ने कहा अगर कोई सरकारी संपत्ति का नुकसान करेगा तो उससे ही उसकी वसूली की जाएगी।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story