×

Lakhimpur Kheri: कबीना मंत्री ने ली कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

Lakhimpur Kheri: कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जनपद की कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की।

Himanshu Srivastava
Published on: 12 May 2022 1:14 PM GMT
Lakhimpur Kheri News
X

कबीना मंत्री ने ली कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक।

Lakhimpur Kheri: गुरुवार को लखनऊ मंडल (Lucknow Division) के प्रभारी मंत्री, यूपी के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना (Suresh Kumar Khanna) की अध्यक्षता व राज्य मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम युवक एवं हज उप्र दानिश आजाद अंसारी की मौजूदगी में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली।

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में मुख्य रूप से एमएलसी अनूप गुप्ता, विधायक योगेश वर्मा, अरविंद गिरी, विनोद शंकर अवस्थी, शशांक वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह, मंडलायुक्त रंजन कुमार, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी संजीव सुमन, संयुक्त विकास आयुक्त श्रीकृष्ण त्रिपाठी,सीडीओ अनिल कुमार सिंह समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

विकास योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ जनता तक पहुंचे: सुरेश खन्ना

बैठक की शुरुआत में अफसरों ने मंत्री समूह का स्वागत किया। मंत्री समूह ने अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कबीना मंत्री सुरेश खन्ना (Cabinet Minister Suresh Khanna) ने कहा कि विकास योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ जनता तक पहुंचे इसके लिए कृत संकल्पित होकर काम करें। अतिक्रमण शहर के आवागमन को प्रभावित करता है, जो काफी तकलीफ देय है। उन्होंने निर्देश दिए कि अतिक्रमण हटाने के लिए पहले अनाउंस कराएं ताकि पब्लिक स्वयं अतिक्रमण हटा ले अन्यथा प्रशासन स्वयं अतिक्रमण हटवाए। नालियों के ऊपर अतिक्रमण को कम नुकसान के साथ हटवाए। व्यापक स्तर पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चले। पाइप लाइन डालने के नाम पर जल निगम द्वारा की खुदाई को रिस्टोर न करने पर पर नाराजगी जताते हुए उसे पूर्व की स्थिति में बहाल करने के लिए कहा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर मगर नहीं चलेगा यदि नहीं हुआ तो किसी भी हद तक जा सकते है।

विद्युत विभाग के अफसरों को दिए निर्देश

कबीना मंत्री ने विद्युत विभाग (electrical department) के अफसरों को निर्देश दिए कि शहर में जहां-तहां तार के गुच्छा को ठीक कराए। सुनिश्चित किया जाए कि उपभोक्ताओं के गलत बिल ना आए और जो गलत भी लाए उन्हें बिना किसी विलंब के दुरुस्त कराया जाए। शिकायत मिली तो जिम्मेदारी तय की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की मंशा के अनुरूप 18 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। डीएफओ ने बताया कि इस बार जिले में विभिन्न विभागों द्वारा 80 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा।

सीडीओ अनिल कुमार सिंह (CDO Anil Kumar Singh) ने विकास कार्यक्रमों का पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन (Power Point Presentation) के जरिए अभिनव प्रयासो को रेखांकित किया। मंत्री समूह ने खीरी के अभिनव प्रयोग ग्राम चौपाल दिवस की प्रशंसा की। कमिश्नर को निर्देश दिए कि मंडल के अन्य जनपदों में भी शुरू कराया जाए। सीडीओ ने बताया मिशन अमृत सरोवर के तहत 75 तालाबों के सापेक्ष 116 तालाबों का चयन हुआ, जिनमें 20 पर काम भी शुरू कर दिया। उन्होंने टीएचआर प्लांट, मनरेगा से मल्टीपरपज पार्क व हाट बाजार का निर्माण, थारू जनजाति में छह प्रसव उपकेंद्रों का संचालन, सहित विभिन्न नवाचारो एवं योजनाओं का जिक्र किया। पोषण पोटली से कुपोषण मुक्ति के संकल्प, टीबी उन्मूलन के लिए अफसरों द्वारा बच्चों को गोद लेने के अभिनव प्रयास की भी जानकारी दी।

कानून व्यवस्था की जरूरी जानकारी: SP

एसपी संजीव सुमन (SP Sanjeev Suman) ने कानून व्यवस्था की जरूरी जानकारी दी। उन्होंने मिशन शक्ति फेज-4 के तहत जागरूकता व निरोधात्मक कार्यवाही की जानकारी दी। वहीं, गैंगस्टर पर हुई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी। सीएमओ डॉ शैलेंद्र भटनागर (CMO Dr Shailendra Bhatnagar) ने आईसीसीसी की आवश्यकता-प्राथमिकता बताते हुए कहा कि कोविड, बाढ़ व संचारी अभियान में इसकी बड़ी भूमिका रही। जिले में वर्तमान में कोई भी कोविड का कोई संक्रमित मरीज नहीं है।

स्कूल चलो अभियान की समीक्षा

स्कूल चलो अभियान की समीक्षा में बीएसए ने बताया कि 1.0675 लाख नामांकन हुए, जो यूपी में सर्वाधिक हैं। 90 जिला स्तरीय अफसरों ने परिषदीय विद्यालयों को गोद लिया। कबीना मंत्री ने निर्देश दिए कि अंत्योदय कार्ड धारकों का सत्यापन कराए। अपात्रों को हटाते हुए पात्रों का लाभ दिया जाए। स्मार्टफोन वितरण की जानकारी देते हुए एडीएम ने बताया कि जिले में 14668 स्मार्टफोन व 3154 टेबलेट का वितरण जनप्रतिनिधियों के जरिए कराया गया। 133 गेहूं क्रय केंद्र के जरिए अब तक 5880 कुंतल गेहूं खरीदा गया। आयुष्मान योजना में 16996 लोग अबतक उपचारित हुए। जिसमें 16 करोड़ का क्लेम हुआ अबतक 12 करोड़ का भुगतान हुआ। सीएम कन्या सुमंगला योजना में 33381 लाभार्थियों को 5 करोड़ 85 लाख तीन हजार रुपए अंतरित किया। सीएम सामूहिक विवाह योजना में 19.87 करोड़ की धनराशि से 4283 लाभार्थी जोड़ों का विवाह हुआ।

बाढ़ से निपटने के लिए सभी मुकम्मल इंतजाम रखे जाएं: मंत्री समूह

मंत्री समूह ने कहा कि आज भ्रमण के दौरान ग्राम सचिवालय कालाआम में व्यवस्थाएं अव्वल मिली। इस दौरान उन्होंने बाढ़ की तैयारियां सहित परियोजनाओं की प्रगति जानी। उन्होंने कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए सभी मुकम्मल इंतजाम रखे जाएं। मेडिकल कॉलेज को लक्षित समय में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। इस दौरान मंत्री समूह ने एमएलसी अनूप गुप्ता, विधायक योगेश वर्मा अरविंद गिरी विनोद शंकर अवस्थी शशांक वर्मा द्वारा उठाए गए विषयों पर जिला प्रशासन को समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि आज की बैठक में मंत्री समूह द्वारा जो दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन किया उनका तत्पश्चात अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

मंत्री समूह ने किया विकास पुस्तिका का विमोचन

कबीना मंत्री सुरेश कुमार खन्ना व राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने विधायक योगेश वर्मा, विनोद शंकर अवस्थी, अरविंद गिरी,शशांक वर्मा एमएलसी अनूप गुप्ता के साथ जिला प्रशासन द्वारा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर आधारित विकास पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि यह जिला प्रशासन का एक अनूठा प्रयास है। निर्देश दिए कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को कलेक्ट्रेट विकास भवन तहसील व विकास खंड कार्यालयों में प्रदर्शित कराया जाए।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story