×

NCC Group: एनसीसी के पूर्व कैडेटों को एक मंच पर लाने के लिए अभियान

NCC Group: एन.सी.सी ग्रुप (NCC Group) की तरफ से लखनऊ क्षेत्र में पूर्व कैडेटों को प्रोत्साहित करने के लिए गोमती रिवर फ्रंट पर रोड शो के माध्यम से एक अभियान चलाया गया ।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 15 March 2022 3:28 PM GMT
Campaign to bring former NCC cadets on one platform
X

लखनऊ: एन.सी.सी ग्रुप का अभियान 

Lucknow: एन.सी.सी ग्रुप (NCC Group) की तरफ से लखनऊ क्षेत्र (Lucknow Region) में पूर्व कैडेटों को प्रोत्साहित करने के लिए हजरतगंज, पुराना हैदराबाद और गोमती रिवर फ्रंट (Gomti River Front) क्षेत्रों में रैलियों और रोड शो के माध्यम से एक अभियान चलाया गया । अभियान का उद्देश्य एन.सी.सी एल्यूमनाई एसोसिएशन के बारे में जागरूकता बढ़ाना एवं एन.सी.सी एल्यूमनाई एसोसिएशन पोर्टल पर अधिकतम एन.सी.सी कैडेटों को पंजीकृत करना है।

एन.सी.सी संगठन ने देश सेवा के लिए प्रतिबद्ध नागरिकों को संगठित करने में मदद की है। इसलिए इस जागरूकता अभियान से एन.सी.सी के उन सभी पूर्व कैडेटों को एक मंच पर लाया जा रहा है, जो राष्ट्रीय एवं सामाजिक विकास में योगदान करने के लिए एकत्र होंगे।

एन.सी.सी के पूर्व कैडेटों ने देश को गौरवान्वित किया है

यहां यह बताना जरुरी है कि एन.सी.सी एल्यूमनाई एसोसिएशन के गठन से लाखों पूर्व एन.सी.सी कैडेटों द्वारा लम्बे समय से की जा रही मांग को पूरा किया जा रहा है। एन.सी.सी के बहुत से पूर्व कैडेटों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपलब्धियों से देश को गौरवान्वित किया है - चाहे वह सशस्त्र बल, राजनीति, उद्योग, नौकरशाही, खेल या शिक्षाविद हों।

पंजीकरण करने की ऑनलाइन प्रक्रिया

अभियान के दौरान एन.सी.सी एल्यूमनाई एसोसिएशन की वेबसाइट www.nccauto.gov.in/alumni पर पंजीकरण करने की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में बताया गया। 3 यूपी नेवल यूनिट एन.सी.सी के कमांडिंग ऑफिसर ने सभी पूर्व-एन.सी.सी कैडेटों से एन.सी.सी एल्यूमनाई एसोसिएशन पोर्टल पर पंजीकरण करने और इसे सभी पूर्व-एन.सी.सी कैडेटों के लिए एक विश्वसनीय और योग्य मंच बनाने को कहा है।

एन.सी.सी एल्यूमनाई एसोसिएशन पंजीकरण अभियान का समापन गोमती रिवर फ्रंट पर स्थित यूनिट बोट पूल में हुआ, जहां बड़ी संख्या में पूर्व-एन.सी.सी कैडेट मौजूद थे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story