×

करोड़पति हैं सपा MLC कैंडिडेट कमलेश पाठक, लेकिन नहीं है पैन कार्ड

Sanjay Bhatnagar
Published on: 26 May 2016 2:52 PM GMT
करोड़पति हैं सपा MLC कैंडिडेट कमलेश पाठक, लेकिन नहीं है पैन कार्ड
X

Raj Kumar Raj Kumar

लखनऊ: यूपी के नए संभावित सपा एमएलसी कमलेश पाठक करोड़पति हैं, लेकिन उनके पास पैन कार्ड नहीं है। माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव के पास कुल 50 हजार रुपए कैश हैं और एमएलसी रहे जगजीवन प्रसाद के पास डेढ़ लाख रुपए हैं। ये अलग बात है कि शिक्षा मंत्री और विधानपरिषद सदस्य की कुल संपत्ति कई करोड़ है। रणविजय सिंह करीब 3 करोड़ के मालिक हैं।एमएलसी के नामांकन में दिए गए एफिडेविट से इसका खुलासा हुआ है।

करोड़पति तो हैं, पर पैन कार्ड नहीं है

-कमलेश पाठक और उनकी पत्नी मधु पाठक करोड़पति हैं।

-हैरत की बात यह है कि उनके पास पैन कार्ड नहीं है।

-कमलेश के पास टाटा सफारी और स्कार्पियों गाड़िया हैं। जिनकी कुल कीमत 22 लाख है।

-इनके पास कैश के तौर पर 51 हजार और पत्नी के पास 55 हजार नकद है।

-इनके दो बैंक खातों में 12 लाख रूपये हैं और इनकी पत्नी के पास 2.49 लाख का बैंक बैलेंस है।

-पत्नी के पास 4.50 लाख का 15 तोला सोना और 50 हजार कीमत की एक किलो चांदी है।

-इनकी कुल चल संपत्ति 42.12 लाख और अचल संपत्ति 60 लाख रूपये है।

-कमलेश पाठक 1.02 करोड़ के मालिक हैं।

-कमलेश पाठक पीएचडी हैं। पेशन मिलती है। जबकि पत्नी प्रधानाचार्या हैं।

शिक्षा मंत्री की संपत्ति

-माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव का विधानपरिषद में कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसलिए इन्हें दोबारा विधानपरिषद भेजा जा रहा है।

-नामांकन में दाखिल किए गए इनके एफिडेविट के अनुसार इनके पास कैश के नाम पर सिर्फ 50 हजार रुपए हैं।

-इनकी पत्नी लल्ली देवी के पास तो महज 15 हजार रूपए हैं।

-वैसे, इन्होंने अपनी कुल संपत्ति 2.92 करोड़ रुपए घोषित की है।

-इनके बैंक खाते में 22.48 लाख रूपये हैं।

बलराम यादव बलराम यादव

-गाड़ी के नाम पर सिर्फ एक मैसी फारगूसन ट्रैक्टर है। जिसका मूल्य 40 हजार रूपये है।

-माध्यमिक शिक्षा मंत्री के पास दो तोला सोना है। जिसकी मौजूदा कीमत लगभग 60 हजार है।

-पत्नी के पास 1.50 लाख कीमत का 5 तोला सोना और 35 हजार की 750 ग्राम चांदी है।

-बलराम यादव के पास 62 हजार का रिवाल्वर और 45 हजार की रायफल है।

-इनके पास कुल 27.97 लाख की चल संपत्ति और 2.65 करोड़ की अचल संपत्ति है।

-इनकी पत्नी लल्ली देवी के पास लखनऊ के गोमतीनगर में एक भवन है।

-शिक्षा मंत्री 12वीं कक्षा पास हैं।

मुलायम के कार्याधिकारी की संपत्ति

-कभी मुलायम सिंह के निजी सहायक रहे जगजीवन प्रसाद के पास 1 लाख 50 हजार रुपए हैं।

-इनकी कुल चल संपत्ति 43.91 लाख और अचल संपत्ति 6.20 करोड़ रूपये है।

-उनकी पत्नी राजकुमारी 6.64 करोड़ की संपत्ति के मालिक

-इनके सात बैंक खातों में 19.01 लाख रूपये बैंक बैलेंस है, जबकि इनकी पत्नी के दो बैंक खातों में 6.08 लाख रूपये हैं।

-इनके पास एक फोर्ड इन्डीवर कार है। जिसका मूल्य 9.90 लाख रूपये है।

-जेवरात के नाम पर इनके पास दो तोला सोना है। जिसकी मौजूदा कीमत लगभग 60 हजार रूपये है।

-इनकी पत्नी के पास तीन लाख कीमत का 10 तोला सोना है और 50 हजार कीमत की एक किलो चांदी है।

-जगजीवन प्रसाद के पास 62 हजार रूपये का एक पिस्टल भी है।

-यह लखनऊ विवि से बीए, एलएलबी हैं।

रणविजय सिंह की संपत्ति लगभग 3 करोड़

-सपा से विधानपरिषद प्रत्याशी रणविजय सिंह 2.87 करोड़ के मालिक हैं।

-इनके पास कुल 1.27 करोड़ की चल और 1.60 करोड़ की अचल संपत्ति है।

-इनकी पत्नी के पास तीन लाख रूपये कीमत का 100 ग्राम सोना और दो लाख की पांच किलो चांदी है।

-इनके पास 1.76 लाख जबकि इनकी पत्नी के पास 1.10 लाख कैश है।

-इनके पास एक टोयटा इनोवा गाड़ी है और असलहे के तौर पर 56 हजार कीमत की एक रिवाल्वर है।

-रणविजय सिंह की बेटी प्रांजलि सिंह के मुम्बई कोलाबा ब्रांच स्थित खाते में 3914 रूपये जमा हैं।

-इनके बेटे अमितेष विजय सिंह की 11 लाख की एलआईसी पालिसी है।

शतरुद्र प्रकाश

छात्रनेता के तौर पर अपना सार्वजनिक जीवन शुरु करने वाले शतरुद्र प्रकाश का नाम अब बड़े समाजवादी नेताओँ में आता है । शतरुद्र प्रकाश का हलफनामा इस बात की तस्दीक भी करता है।

सामाजिक जीवन मे रहने के बावजूद उन पर एक भी आपराधिक मुकदमा नहीं हैसाथ ही उन पर किसी तरह का कोई कर्ज नहीं है।

क्या है शतरुद्र प्रकाश की संपत्ति

-हलफनामे के मुताबिक शतरुद्र प्रकाश और उनकी पत्नी के पास नकदी 50-50 हजार रुपए है।

-उनके बैंक में कुल जमा धन करीब 27 लाख (26 लाख 94 हजार) है वहीं उनकी पत्नी के दो बैंक खातो में कुल जमा राशि 7 लाख 42 हजार रुपए हैं।

-शतरुद्र प्रकाश के पास 2003 मॉडल की मारुती जेन कार है और उनके पास कुल जमा पूंजी 28 लाख रुपए है।

-वहीं उनकी पत्नी के पास 17 तोला गोल्ड है जिसका प्राइस 5 लाख 25 हजार रुपए है और उनकी कुल पूंजी 13 लाख 17 हजार है।

-शतरुद्र प्रकाश के पास एक घर लखनऊ के गोमतीनगर में है और दूसरा सिगरा बनारस में है।

फाइल फोटो : शतरुद्र प्रकाश फाइल फोटो : शतरुद्र प्रकाश

-दोनों का मूल्य करीब 4 करोड़ बीस लाख है।

-वहीं उनकी पत्नी के पास 2 करोड़ 80 लाख रुपए की अचल संपत्ति है।

-खास बात यह है कि लखनऊ के घर में दोनों बराबर के हिस्सेदार हैं।

-शतरुद्र प्रकाश की पत्नी अंजना प्रकाश भी समाजवादी आंदोलन की छात्रनेता रह चुकी हैं।

-साथ ही वह भी सक्रिय राजनीति में हैं। दोनों पति-पत्नी पर किसी तरह का कोई आपराधिक मुकदमा नहीं है।

तीसरी बार सपा MLC बनने वाले यशवंत सिंह के पास है 3 तरह के असलहे

तीसरी बार विधानपरिषद जाने को तैयार यशवंत सिंह के पास तीन तरह के असलहे हैं। यशवंत सिंह के पास एक पिस्टल, एक 12 बोर की बंदूक और एक रायफल भी है। विधानपरिषद में दाखिल यशवंत सिंह के हलफनामे की माने तो यह करोड़पति हैं। इन पर कोई आपराधिक केस दर्ज नहीं है। यशवंत को सपा का समर्थन कर रहे निर्दलीय विधायक और सपा सुप्रीमों के साथ साथ सीएम अखिलेश की सरकार में मंत्री रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' का करीबी माना जाता है।

फाइल फोटो : यशवंत सिंह फाइल फोटो : यशवंत सिंह

क्या है यशवंत सिंह की संपत्ति

-अगर यशवंत सिंह और उनकी पत्नी की दाखिल संपत्ति पर नज़र डालें तो उनकी कुल चल संपत्ति 6 लाख रुपए (छह लाख छह हजार) है।

-वहीं उनकी पत्नी उनसे तीन गुना ज्यादा अमीर हैं उनके पास कुल अचल संपत्ति साढ़े बीस लाख से ज्यादा (20 लाख 58 हजार) की है ।

-वहीं उन्होंने अचल संपत्ति भी खरीदी है जिसकी मार्केट वैल्यू करीब ढाई करोड़ (2 करोड़ 54 लाख) है।

-उन्हें विरासत में मिली अचल संपत्ति की कीमत करीब 80 लाख रुपये(79 लाख 91 हजार) है।

-उनकी पत्नी के पास 55 लाख 20 हजार रुपए की अचल संपत्ति है।

-उन पर होम लोन करीब 24 लाख 37 हजार रुपए का होम लोन भी है।

बुक्कल नवाब के पास है 16 करोड़ की अचल संपत्ति मंबई लखनऊ में फ्लैट

समाजवादी पार्टी से दूसरी बार एमएलसी बनने जा रहे बुक्कल नवाब के पास भले ही नकदी कम हो पर उनके पास अचल संपत्ति खूब है। उनके और उनकी पत्नी की अचल संपत्तियों को मिलाकर 16 करोड़ के मूल्य की संपत्ति है। इसमें लखनऊ की कई संपत्तियों समेत मुंबई में भी फ्लैट है।

क्या है बुक्कल की संपत्ति

-बुक्कल नवाब के पास 3 लाख 15 हजार रुपए की नकदी है वहीँ उनकी पत्नी के पास हैं 1 लाख रुपए की नकदी है।

-उनके बैंकों में करीब 2 लाख रुपए हैं और उनकी पत्नी के बैंक में करीब साढ़े 36 लाख रुपये (36 लाख 44 हजार) हैं।

-उनके पास कोई फिक्स डिपोजिट नहीं है पर उनकी पत्नी के पास फिक्स डिपाजिटों में डेढ़ लाख की रकम है।

-बुक्कल नवाब के पास टवेरा गाड़ी है जो 2007 मॉडल की है। उनके पास 10 तोला सोना है।

-उनकी पत्नी के पास 80 तोल सोना है।

-बुक्कल नवाब के पास कृषि भूमि, लखनऊ मे फ्लैट और जमीन भी हैं।

फाइल फोटो: बुक्कल नवाब फाइल फोटो: बुक्कल नवाब

-जबकि उनकी पत्नी का मुंबई के वर्सोवा में आपर्टमेंट है और लखनऊ में जमीन भी है।

-बुक्कल नबाव की अचल संपत्ति की कुल कीमत साढ़े दस करोड़ रुपए है।

-वहीं उनकी पत्नी की संपत्ति का मूल्य सवा छह करोड़ (6 करोड़ 25 लाख) रुपए है।

-बुक्कल नवाब और उनकी पत्नी दोनों के पास पैन कार्ड हैं पर उनकी पत्नी ने इनकम टैक्स रिटर्न नहीं दाखिल किया है।

-वहीं बुक्कल नवाब पर कोई मुकदमा भी नहीं है।

Sanjay Bhatnagar

Sanjay Bhatnagar

Writer is a bi-lingual journalist with experience of about three decades in print media before switching over to digital media. He is a political commentator and covered many political events in India and abroad.

Next Story