ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, 5 की मौत, 3 घायल

aman
By aman
Published on: 25 Sep 2016 8:17 AM GMT
ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, 5 की मौत, 3 घायल
X

मुरादाबाद: बिलारी मार्ग पर शनिवार देर रात ओवरटेक करने के दौरान एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों ने बताया वे सभी मेला देखकर लौट रहे थे।

-बिलारी थाना के मुड़िया राजा गांव के कुछ लोग शनिवार को रामपुर जिले के सेफनी गांव मेला देखने गए थे।

-देर रात सभी लोग वापस घर लौट रहे थे।

-शाहबाद रोड पर धर्मपुर कला गांव के पास वाहनों से ओवरटेक करने में अनयंत्रित कार पेड़ से जा टकराई।

-इस हादसे में मुड़िया गांव निवासी चंदन (22 वर्ष), संजय(17 वर्ष), लालसिंह (19 वर्ष), अमित कुमार (23वर्ष), अनीश अहमद(21 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।

-हादसे में घायल गजेंद्र, गोलू और नितिन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

-शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

-सूचना मिलते ही परिजनों को सांत्वना देने क्षेत्र के विधायक फहीम उनके घर पहुंचे।

आगे की स्लाइड्स में देखें हादसे की अन्य तस्वीरें ...

muradabad-1

muradabad-3

muradabad-4

muradabad-5

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story