×

Jhansi News: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, दो की मौत

Jhansi News Today: मध्य प्रदेश में पृथ्वीपुर जिले के चंद्रपुरा के पास अनियंत्रित होकर एक कार पेड़ से टकरा गई। जिससे कार सवार दो लोगों की मौत हो गई।

B.K Kushwaha
Published on: 27 Nov 2022 4:08 PM GMT
Pratapgarh News
X

Accident (Social Media)

Jhansi News Today: मध्य प्रदेश में पृथ्वीपुर जिले के चंद्रपुरा के पास अनियंत्रित होकर एक कार पेड़ से टकरा गई। जिससे कार सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी शादी करके टीकमगढ़ से झाँसी आ रहे थे।

चन्द्रपुरा के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से गई टकरा

बताया जा रहा है कि कार सवार टीकमगढ़ से शादी करके वापस झाँसी आ रहे थे। तभी चन्द्रपुरा के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक महिला और दो बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। मृतक झाँसी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जिनका नाम अमित शुक्ला और आशीष शुक्ला बताया गया है। दोनों आपस में भाई बताए गए हैं।

पत्नी और बच्चे गए शादी में, युवक ने लगा ली फाँसी

झाँसी। एक युवक ने कतिपय कारणों के चलते फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पत्नी और बच्चे शादी में गए थे, जबकि पिता खेत पर गया था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम परसर निवासी अंगद सिंह यादव परिवार समेत रहता था। वह खेती करता था। अंगद के भाई अमित ने बताया कि बहन की ससुराल मथनपुरा में शनिवार को शादी थी। इसलिए अंगद की पत्नी और बच्चे शुक्रवार को मथनपुरा चले गए थे। घर पर अंगद और उनके पिता मूरत सिंह यादव थे। शनिवार की शाम अंगद को शादी में जाना था। दोपहर में पिता खेत पर चले गए। घर पर अंगद अकेला था। शाम को पिता लौटकर घर आए तो अंगद का शव फंदे पर लटका था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

आग से झुलसी युवती ने तोड़ा दम

आग लगने से झुलसी युवती ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। गरौठा थाना क्षेत्र के ककरबई के ग्राम कैरोखर निवासी सरोज पुत्री मोहनलाल 12 वीं तक पढ़ती थी। इस साल उसने एडमिशन नहीं लिया था। बड़े भाई राजपाल ने बताया कि 21 नवंबर को उसके पिता खेत पर गए थे जबकि मां शकुन्तला देवी कचरा फेंकने के लिए बाहर गई थी। बहन सरोज घर पर चूल्हे पर खाना बना रही थी, तभी कपड़ों में आग पकड़ ली। आग लगने के बाद सरोज आंगन की तरफ भागी, तब वहां खेल रहे बच्चे चिल्लाते हुए भागे। इस पर आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई। तब तक सरोज काफी झुलस चुकी थी। उपचार के लिए उसे मेडिकल कालेज लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story