×

Lucknow News: सपा नेताओं के खिलाफ दर्ज हुआ केस, पुलिस मुख्यालय के बाहर कर रहे थे प्रदर्शन

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के नेताओं के द्वारा पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

Jugul Kishor
Published on: 9 Jan 2023 5:29 AM GMT (Updated on: 9 Jan 2023 6:20 AM GMT)
Samajwadi Party
X

Samajwadi Party (photo: social media )

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस मुख्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर धारा 144 तोड़ने और बिना इजाजत धरना प्रदर्शन करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि कल 8 जनवरी को समाजवादी पार्टी के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से अभद्र व अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में संचालक मनीष जगन अग्रवाल को हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उसी के विरोध में सपाई पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे और मुख्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया था।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे

समाजवादी पार्टी के मुखि‍या और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व सीएम अख‍िलेश यादव भी कल 8 जनवरी की सुबह-सुबह नरेश उत्‍तम और कई अन्‍य सपा नेताओं के साथ पुल‍िस मुख्यालय पहुंचे थे। मनीष जगन अग्वाल की गिरफ्तारी से नाराज पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पुलिस से बातचीत की थी। पुलिस ने अखिलेश यादव को जानकारी दी थी कि मनीष के खिलाफ चार मुकदमें हजरतगंज थाने में दर्ज है। दो मामलों में वह नामजद है तो दो में सपा के ट्विटर हैंडल के खिलाफ केस दर्ज है। एक में पुलिस ने चार्जशीट लगा दी है। पुलिस ने अखिलेश को बताया था कि इन्ही मामलों में मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस मुख्यालय के बाहर सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने किया था प्रदर्शन

पू्र्व सीएम अखिलेश यादव के पुलिस मुख्यालय पहुंचने जानकारी मिलते ही सैंकड़ों सपाई कार्यकर्ता व नेता पहु्च गए थे। लेकिन, पुलिस ने सभी को मुख्यालय के मेन गेट के बाहर ही रोक दिया था। जिससे नाराज होकर सभी सपाई नारेबाजी करते हुए पुलिस मुख्यालय के गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए थे। पुलिस और सपाइयों के बीच काफी देर तक नोकझोंक चली थी। सपा कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग भी तोड़ने का प्रयास किया था।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story