×

Pratapgarh News: विधायक राजेंद्र मौर्य के करीबी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के आवेदक पर छेड़खानी का मुकदमा

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में नगर पंचायत गड़वारा से आगामी चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए आवेदन करने वाले सुरेश प्रताप सिंह के खिलाफ पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है।

Network
Report Network
Published on: 5 Dec 2022 6:49 AM GMT
Case of molestation on the applicant for the post of Nagar Panchayat President close to MLA Rajendra Maurya
X

प्रतापगढ़: विधायक राजेंद्र मौर्य के करीबी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के आवेदक पर छेड़खानी का मुकदमा

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में नगर पंचायत गड़वारा (Nagar Panchayat Gadwara) से आगामी चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए आवेदन करने वाले सदर विधायक राजेंद्र मौर्य के करीबी सुरेश प्रताप सिंह के खिलाफ नगर कोतवाली पुलिस ने मारपीट, छेड़खानी सहित गंभीर धारा का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सुरेश के साथ ही दो नामजद सहित पंद्रह अज्ञात को भी मुकदमे में शामिल किया है।

नगर कोतवाली के सोनावां गांव में रहने वाले रामसिंह यादव की शिकायत पर रविवार को पुलिस ने चिलबिला कोट के रहने वाले सदर विधायक के करीबी सुरेश प्रताप सिंह, अतुल सिंह, विनय सिंह व पंद्रह अज्ञात लोगों पर मारपीट, छेड़खानी का पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

परिवार की महिलाओं के साथ आरोपियों ने की छेड़खानी

पीड़ित के अनुसार 30 नवंबर को आरोपी उसके घर चार पहिया वाहन लेकर पहुंचे। बेटे बलवंत व रणविजय को पिस्टल सटाकर मारापीटा। बीच- बचाव को दौड़ी बेटी सहित परिवार की महिलाओं के साथ आरोपियों ने छेड़खानी की थी।

छेड़खानी के आरोपी सुरेश प्रताप सिंह

बता दें कि गड़वारा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सुरेश प्रताप सिंह की ओर से कुछ दिन पहले दावेदारी भी की गई है जबकि सदर विधायक के साथ कंबल वितरण समारोह कार्यक्रम में भी शिरकत की थी। छेड़खानी के आरोपी सुरेश प्रताप सिंह का पुस्तैनी मकान गड़वारा के शिवराजपुर में बताया गया है। इस बाबत भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने बताया कि नगर पंचायत गड़वारा से अध्यक्ष पद के लिए सुरेश प्रताप सिंह ने आवेदन किया है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story