×

गायत्री प्रजापति प्रकरण: पीड़िता ने डिप्टी SP के खिलाफ दर्ज कराया बेटियों के अपहरण का मुकदमा

aman
By aman
Published on: 7 April 2017 7:09 AM GMT
गायत्री प्रजापति प्रकरण: पीड़िता ने डिप्टी SP के खिलाफ दर्ज कराया बेटियों के अपहरण का मुकदमा
X
UP: पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ आरोप पत्र तैयार, कल कोर्ट में होगा दाखिल

अमेठी: अखिलेश सरकार में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर रेप की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला ने इस मामले की विवेचक और लखनऊ में डिप्टी एसपी अमिता सिंह सहित 3 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

महिला का आरोप है कि डिप्टी एसपी के साथ अज्ञात व्यक्ति जो आरोपी मंत्री के गुर्गे हैं, उन्होंने उसकी बेटी को किडनैप कर लखनऊ में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजीएम) कोर्ट में जबरिया बयान दिलवाया है। मामला चित्रकूट जिले के कर्वी कोतवाली का है। यहां यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें ...गैंगरेप का आरोप लगाने वाली महिला बोली- गायत्री प्रजापति ने करवाया मेरी बेटी का अपहरण, केस दर्ज

महिला ने ये कहा

महिला का आरोप है कि एसपी के निर्देश पर मंत्री के गुर्गों ने घर से उसकी बेटी का अपहरण किया और लखनऊ में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजीएम) कोर्ट में जबरन बयान दिलवाया। इस मामले में महिला की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें ...गैंगरेप मामला: गायत्री प्रजापति सहित अन्य के खिलाफ पीड़िता की बेटी का भी बयान दर्ज

डिप्टी एसपी स्वयं पहुंची थीं चित्रकूट

पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति और उनके सहयोगियों के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराने वाली पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी बेटी दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती थी। 16 मार्च को उसे एम्स से डिस्चार्ज किया गया। 25 मार्च को वह चित्रकूट स्थित अपने घर पहुंची। महिला ने बताया कि 29 मार्च को डिप्टी एसपी अमीता सिंह ने बयान दर्ज कराने के लिए उसे नोटिस भेजा। फिर 30 मार्च को डिप्टी एसपी स्वयं चित्रकूट पहुंची।

आगे की स्लाइड में पढ़ें और क्या कहा पीड़ित महिला...

गायब होने के बाद घर लौटीं बेटियां

पीड़िता की मानें तो 31 मार्च को उसकी बेटियां सुबह 9 बजे घर से बाजार के लिए निकली थी। लेकिन वह दिनभर घर नहीं लौटी। उसने ढूंढने का का बहुत प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उसी रात 8:30 बजे बेटियां घर लौटी। वह मानसिक तौर पर परेशान थी इसलिए उसने उनसे कुछ भी पूछना मुनासिब नहीं समझा।

ये भी पढ़ें ...लखनऊ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, गैंगरेप के फरार मुख्य आरोपी गायत्री प्रजापति अरेस्ट

इस तरह प्रकाश में आया मामला

दूसरी तरफ, बेटी का बयान दर्ज कराने के बारे में आई नोटिस के संदर्भ में पीड़िता ने बताया कि गत 4 अप्रैल को उसने डिप्टी एसपी को फोन कर बयान दर्ज कराने के लिए कहा। डिप्टी एसपी ने जानकारी दी, कि उसकी बेटी का बयान तो दर्ज हो गया है। लेकिन जब उसने बेटी से बातचीत की, तो 31 मार्च को उसके घंटों लापता रहने की बात सामने आई।

पुलिस का क्या है कहना ?

इस मामले में कर्वी एसओ सतपाल सिंह का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर डिप्टी एसपी अमिता सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही 3 अज्ञात के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हुई है। पीड़िता ने इन अज्ञात को पूर्व मंत्री का गुर्गा बताया है। एसओ ने बताया कि सभी के खिलाफ धारा 363, 506 और 218 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें ...गैंगरेप केस: पुलिस हिरासत में गायत्री का बेटा-भतीजा, फरार चल रहे 3 आरोपी गिरफ्तार

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मुकदमा दर्ज

बता दें, कि गायत्री प्रजापति सहित उनके 6 अन्य साथियों पर एक महिला से सामूहिक बलात्कार और उसकी बेटी से छेड़खानी का आरोप लगा है। सुप्रीम कोर्ट की दखल के बाद 17 फरवरी को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत 15 मार्च को गायत्री प्रजापति की गिरफ्तारी हुई थी। जिसके बाद से वो जेल में बंद हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story