CBSE 12th Result 2022 Lucknow Topper: लखनऊ के टॉपर बने संजय पिंजू ने किया 99.2% स्कोर, कहा- अपने स्कोर्स से ख़ुश

CBSE 12th Result 2022 Lucknow Topper: शुक्रवार को सीबीएसई कक्षा-12वीं का परिणाम (CBSE 12th Result 2022) घोषित किया गया। जिसमें गोमती नगर के विपुल खण्ड स्थित स्टडी हॉल स्कूल के छात्र संजय पिंजू ने 99.2%,अंक प्राप्त किए।

Shashwat Mishra
Published on: 22 July 2022 12:55 PM GMT
CBSE 12th Result 2022 lucknow topper
X

CBSE 12th Result 2022 Lucknow topper (Image: Newstrack) 

CBSE 12th Result 2022 Lucknow Topper: शुक्रवार को सीबीएसई कक्षा-12वीं का परिणाम (CBSE 12th Result 2022) घोषित किया गया। जिसमें गोमती नगर के विपुल खण्ड स्थित स्टडी हॉल स्कूल में इस साल 100% परिणाम के साथ बच्चों ने शानदार परिणाम हासिल किया।


हयूमैनिटीज़ में संजय पिंजू द्वारा उच्चतम स्कोर 99.2%, दूसरा स्थान पर अंजनेया राज गर्ग, जिन्होंने 98.8% विज्ञान में स्कोर किया और तीसरा स्थान निशांत मिश्रा ने हासिल किया, जिन्होंने हयूमैनिटीज़ में 98.4% स्कोर किया। कॉमर्स ब्रांच में उच्चतम प्रतिशत 95.2% था, जो मोहमद अरहान शेख़ ने हासिल किया। स्कूल का औसत परिणाम 84.10% रहा।

मैं अपने स्कोर्स से बहुत खुश हूँ: संजय पिंजू

99.2% स्कोर करने वाले संजय पिंजू ने कहा कि 'मैं अपने परिवार, मेरे सभी प्यारे दोस्तों और शिक्षकों को उनके समर्थन और मुझ पर विश्वास के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मैंने कड़ी मेहनत की है और मैं अपने स्कोर्स से बहुत खुश हूँ।'

मेरी तैयारी में नियमित अभ्यास सबसे महत्वपूर्ण कारक: अंजनेया राज गर्ग

अंजनेया राज गर्ग ने कहा, "मेरी तैयारी में नियमित अभ्यास सबसे महत्वपूर्ण कारक रहा। विज्ञान के सभी विषयों की बारीकियों को समझना महत्वपूर्ण था और इसी ने मेरे स्कोर को बढ़ाया। लेकिन, सबसे बढ़कर मैं अपने माता-पिता, शिक्षकों और दोस्तों के लिए आभारी हूं, जिन्होंने मेरे हर काम में मेरी मदद की।"

तीसरा स्थान हासिल करने वाले निशांत मिश्रा ने कहा, "मुझे हमेशा से पढ़ाई करने में मज़ा आता है और मैं यह मैं यह सोचता हूँ कि परीक्षा में अच्छा परिणाम लाना सिर्फ कामियाबी नहीं है। मैं बहुत खुश हूं और अपने लक्ष्य के पाने के लिए आगे भी कड़ी मेहनत करता रहूंगा।"

कठिन समय के बावजूद हमारे छात्रों ने किया चुनौतियों का सामना: प्रिंसिपल

स्टडी हॉल स्कूल की प्रिंसिपल मीनाक्षी बहादुर (Study Hall School Principal Meenakshi Bahadur) ने कहा, "कठिन समय के बावजूद हमारे छात्रों ने इन चुनौतियों का सामना किया और इतना अच्छा स्कोर किया। सभी छात्रों को बधाई, हमें उनपे गर्व है और हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।"

हम सभी परिणाम से बहुत खुश हैं: वाइस प्रिंसिपल

स्टडी हॉल स्कूल की वाइस प्रिंसिपल मीनाक्षी शाह (Study Hall School Vice Principal Meenakshi Shah) ने कहा, "मैं अपने सभी बच्चों की सराहना करना चाहती हूं जिन्होंने इस संकट की अवधि में बहुत मेहनत की और धैर्य दिखाया है। हम सभी परिणाम से बहुत खुश हैं।" यह स्कूल और छात्रों के साथ-साथ उनके परिवारों के लिए एक सुखद और सफल परिणाम था।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story