×

धूमधाम से मनाया गया ईद का त्योहार, लोगों ने मांगी अमन चैन की दुआ

By
Published on: 7 July 2016 7:06 AM GMT
धूमधाम से मनाया गया ईद का त्योहार, लोगों ने मांगी अमन चैन की दुआ
X

[nextpage title="next" ]

eid namaj merrut

मेरठः शहर में ईद का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोगों ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी। शाही ईदगाह पर सुबह ईद की नमाज अदा की गई, जिसमें मुल्क की तरक्की और अमन चैन की दुआ मांगी गई।

काजी ने दिया संदेश

-शाही ईदगाह पर लोगों का सुबह से ही आने का सिलसिला शुरू हो गया था।

-ईदगाह के अंदर की जगह भर जाने पर लोगों ने बाहर सड़क पर ही अपनी सफें लगाई।

-लाखों की संख्या में लोग शाही ईदगाह पहुंचे, जहां शहर काजी ने नमाज अदा कराई।

-ईद की नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को ईद की बधाई देते हुए गले लगाया।

-इस दौरान दूसरे धर्म के लोग भी यहां ईद की बधाई देते नजर आए।

-शहर काजी ने अपने संदेश में कहा कि लोग अपने बच्चों की तालीम पर ध्यान दे।

-बच्चे तालीम पाएंगे तो मुल्क तरक्की करेगा।

आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर और देखें फोटोज...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

eid namaj merrut

सुरक्षा के रहे इंतजाम

-ईद की नमाज पर शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।

-एसएसपी और डीएम स्वयं शाही ईदगाह पर सुबह से ही नजर आए।

-ईदगाह और मस्जिदों के पास पुलिस तैनात रही।

-असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए सादी वर्दी में पुलिस कर्मी तैनात थे।

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

eid namaj merrut

लोगों ने की खरीदारी

-नमाज के बाद लोगों ने जमकर खरीदारी की।

-ईदगाह के बाहर लगी दुकानों से खाने का सामान खरीदा गया।

-बच्चों को खिलौने दिलाए गए।

-एसपी सिटी ओमप्रकाश ने बताया कि शहर में दोपहर तक रूट डायवर्जन प्लान लागू है।

-शहर में भारी वाहन दोपहर बाद ही प्रवेश कर सकेंगे।

[/nextpage]

Next Story