×

देश का माहौल स्वागत करने योग्य नही : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज यहां कहा कि देश का माहौल स्वागत करने योग्य नही। है। 6300 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने मेरठ पहुंचे गडकरी ने यह बात अपने स्वागत के लिए पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं और आयोजकों से कही। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज यहां राधा गोविंद मंडप के मैदान में आभार जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

Anoop Ojha
Published on: 20 Feb 2019 1:31 PM GMT
देश का माहौल स्वागत करने योग्य नही : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
X

मेरठ: केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज यहां कहा कि देश का माहौल स्वागत करने योग्य नही। है। 6300 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने मेरठ पहुंचे गडकरी ने यह बात अपने स्वागत के लिए पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं और आयोजकों से कही। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज यहां राधा गोविंद मंडप के मैदान में आभार जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें......डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, विपक्ष बिना दूल्हे की बारात

गडकरी ने चार हाईवे परियोजनाओं और काली नदी को प्रदूषण मुक्त कराने की परियोजना का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सांसद चाहें तो वो नदियों से जहाज उड़ाकर दिल्ली का रास्ता खोल देंगे। इससे दिल्ली महज 17 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। गुजरात में मोदीजी भी पानी से उड़ान भर चुके हैं। मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे का अंतिम 13 किमी पर काम बाकी है। 25 अप्रैल से पहले ये रास्ता जनता की सेवा में शुरू हो जाएगा।

इसी तर्ज पर दिल्ली मुंबई के बीच 2 लाख करोड़ की लागत से हाई वे बनेगा, जो सिर्फ 12 घंटे में मुंबई पहुंचा देगा। नमामि गंगे के तहत काली समेत देश की 40 अन्य नदियों पर 26 हजार करोड़ की लागत से सफाई का काम होगा। मार्च 2020 तक प्रयाग में गंगा का पानी पीने लायक हो जाएगा। इसमें 11 हजार करोड़ के 80 प्रॉजेक्ट उप्र में हैं।

यह भी पढ़ें.....पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने की पुलवामा हमले की निंदा

इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेरठ के सभी नालों को एसटीपी से जोड़ते हुए साफ पानी ही नदी में छोड़ा जाएगा। इन नालों के कचरे से मेथेन गैस निकाल कर मेरठ में बसें चलाई जा सकती हैं। जिसका प्रस्ताव सांसद राजेंद्र अग्रवाल से मांगा गया है। गडकरी ने बताया कि नागपुर में स्लज से मीथेन निकली जा रही है। हवाई मार्ग से बस चलाने का खर्च मेट्रो से कम आएगा, जिस पर ऑस्ट्रेलिया की टीम रिसर्च कर रही है।

दिल्ली में यमुना नदी पर 14000 करोड़ का प्रोजेक्ट बना है। दिल्ली से आगरा जलमार्ग से होते हुए यात्री इटावा से प्रयाग तक जा सकेगा। यमुना नदी में 160 फीसद पानी बढ़ाया जाएगा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज मेरठ में 6300 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास कर सरकार ने पूरे भारत में विकास की तस्वीर खींच दी है।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story