×

जिला पंचायत अध्यक्ष: राजनीति के महाबली छत्रबली के दीनानाथ बनेंगे भाजपा के 'नाथ'

जनपद में राजनीति के महाबली माने जाने वाले छत्रबली सिंह की राजनीत कामयाब दिख रही है।

Ashvini Mishra
Published on: 21 Jun 2021 1:56 PM GMT
BJP candidate Dinanath Sharma
X

बीजेपी प्रत्याशी घोषित किए जाने पर समर्थकों के साथ दीनानाथ शर्मा (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Chandauli News: जनपद में राजनीति के महाबली माने जाने वाले छत्रबली सिंह की राजनीत कामयाब दिख रही है। छत्रबली सिंह के खासम-खास दीनानाथ ही भाजपा के नाथ बनेंगे। भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पर दीनानाथ शर्मा को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। बताते चलें कि प्रत्याशी की घोषणा को लेकर आए दिन विपक्षियों द्वारा भाजपा पर कटाक्ष किया जा रहा था, लेकिन आज भाजपा के प्रदेश नेतृत्व द्वारा दीनानाथ शर्मा को प्रत्याशी बनाकर इस कटाक्ष पर विराम लगा दिया है।

माना जा रहा है कि भाजपा ने जिस दीनानाथ शर्मा को अपना जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया है वह छत्रबलि सिंह के खासम खास हैं। छत्रबलि सिंह दीनानाथ शर्मा को पहले शहाबगंज का ओबीसी आरक्षण में प्रमुख भी बना चुके हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पर छत्रबली सिंह का तीनों पार्टियों के शासन में काब्जा जा रहा है।

बसपा के जमाने में स्वयं छत्रबली सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष बने, वहीं सपा के शासनकाल में नाम वापसी के दिन सपा के पूर्व सांसद के पुत्र को प्रत्याशी पद से वापसी कराकर नाटकीय ढंग से अपने पत्नी सरिता सिंह को सपा का प्रत्याशी बनवाया था, और जीत भी हासिल की।

भाजपा का शासन आने के बाद मौसम की तरह छत्रबली सिंह अपना फिर कलेवर बदलते हुए अपने खासम खास दीनानाथ शर्मा को प्रत्याशित घोषित करा कर अपनी राजनीति को सफल साबित कर दिया है। बता दें कि चंदौली जनपद के जिला पंचायत का अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। राजनीतिक गलियारे में छत्रबली की कूटनीतिक चाल की चर्चाएं जोरों पर होने लगी हैं। माना जा रहा है कि एन केन प्रकरेण छत्रबली सिंह अपने प्रत्याशी को जिला पंचायत अध्यक्ष पर जीत दिलाकर, तीसरी बार अध्यक्ष पद की कुर्सी अपने कब्जे में कर लेंगे।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story