×

Chandauli News: डीएम एवं एडिशनल एसपी ने सुनी जनता की फरियाद, 30 शिकायतों में से 2 का निस्तारण

Chandauli News: जिलाधिकारी ईशा दुहन एवं एडिशनल एसपी सुखराम भारती ने जनता की फरियाद सुनी। इस दौरान 30 शिकायतें दर्ज की गई।

Sunil Kumar (Chandauli)
Published on: 26 Nov 2022 3:27 PM GMT
Chandauli News
X

डीएम एवं एडिशनल एसपी ने सुनी जनता की फरियाद

Chandauli News: चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के स्थानीय थाने में थाना दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी ईशा दुहन एवं एडिशनल एसपी सुखराम भारती ने जनता की फरियाद सुनी। इस दौरान 30 शिकायतें दर्ज की गई। जिनमें से मौके पर 2 का निस्तारण किया गया। शेष शिकायती पत्र को संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए भेज दिया गया।

जिलाधिकारी और एएसपी ने थाने का किया औचक निरीक्षण

शनिवार को जिलाधिकारी ईशा दुहन एवं एडिशनल एसपी सुखराम भारती थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान द्वय अधिकारियों ने थाने में निर्मित विवेचना कक्ष,भोजनालय, बैरक एवं रसोईघर का निरीक्षण किया।साथ ही अगले महीने आयोजित होने वाले तहसील दिवस से पूर्व अधूरे पड़े कार्यो को गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया।इसके बाद परिसर के सभागार में जिलाधिकारी एवं एडिशनल एसपी ने समस्याएं सुनी।

राजस्व विभाग से आई सबसे ज्यादा शिकायतें

आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान सबसे अधिक राजस्व विभाग से सम्बंधित शिकायतें दर्ज की गई।निस्तारण के लिए जिलाधिकारी द्वारा त्वरित निस्तारण हेतु राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की टीम बनाकर मौके पर भेजा गया।नौगढ़ ब्लाक के बसौली गांव में मनरेगा से सम्बंधित शिकायत पर जिलाधिकारी ने फोन से सम्पर्क कर समस्या का समाधान हेतु निर्देश दिए।गोलाबाद बंधी का पानी न छोड़ने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने तुरंत बंधी से पानी छोड़ने के लिए सिंचाई विभाग को निर्देशित किया।

शिकायतों के निस्तारण के संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग से सम्बंधित आई शिकायतों को शीघ्र मौके पर जाकर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने अन्य विभागों से भी आई शिकायतों को गंभीरता से लेने और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का संबंधित अधिकारियों से आह्वान किया।

ये रहे मौजूद

थाना दिवस में सांसद पकौड़ी कोल एडिशनल एसपी सुखराम भारती,उप जिलाधिकारी डा. अतुल गुप्ता,पुलिस क्षेत्राधिकारी,तहसीदार सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story