×

Chandauli News : वर्तमान प्रधान को मारने के लिए पूर्व प्रधान का दिखा तांत्रिक कारनामा, सुनकर हो जाएंगे हैरान

Chandauli News : वर्तमान प्रधान को मारने के लिए पूर्व प्रधान का तंत्र मंत्र का कारनामा सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।

Ashvini Mishra
Report Ashvini MishraPublished By Shraddha
Published on: 26 Jun 2021 9:08 AM GMT
वर्तमान प्रधान को मारने के लिए पूर्व प्रधान का दिखा तांत्रिक कारनामा
X

वर्तमान प्रधान को मारने के लिए पूर्व प्रधान का दिखा तांत्रिक कारनामा

Chandauli News : इक्कसवीं सदी (twenty first century) के तकनीकी युग में लोग जहां विज्ञान के माध्यम से चांद और तारे पर पहुंच रहे हैं। वहीं वर्तमान प्रधान को मारने के लिए पूर्व प्रधान का हैरतअंगेज तंत्र मंत्र (Black magic) का कारनामा सुनकर आप भी चौंक जाएंगे ।

मामला चंदौली जनपद के धीना थाना क्षेत्र के महुजी गांव का है। जहां वर्तमान प्रधान अनुसूया देवी बीमार चल रही थी और वह जमानिया कस्बा के निजी चिकित्सालय में भर्ती थीं। वहीं पूर्व प्रधान के पति गांव के निवासी उमाशंकर सिंह द्वारा तांत्रिक क्रिया करा कर हॉस्पिटल में वर्तमान प्रधान के अंतिम संस्कार के दौरान घाट पर दिया जाने वाला सभी समान चारपाई, कपड़े मिठाई फल, सहित महिलाओं के अंहःवस्त्र तक हास्पिटल में पहुंचा दिया।


यह घटना सुनने के बाद जहां वर्तमान प्रधान के परिवार में भय का माहौल है,वहीं ग्रामीणों में भी बेहद आक्रोश है। घटना की जानकारी होने के बाद ग्रामीण पूर्व प्रधान को मौके पर बुलाकर इस तांत्रिक क्रिया को समाप्त कर सामान ले जाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन पूर्व प्रधान के पति घर से फरार हो गए हैं। सूचना के बाद ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए धीना थाना भी मौके पर पहुंच गई है। इस संबंध में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू भी घटना की जानकारी लेकर ऐसे कृत्यों पर खेद व्यक्त किया है।

Shraddha

Shraddha

Next Story