×

Chandauli News: नौगढ़ प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम, विकास प्रदर्शनी और जन चौपाल में उमड़ी भीड़

Chandauli News Today: जिलाधिकारी ने इस दौरान महिला स्वयं सहायता समूह व अन्य स्टालों की सराहना की।

Sunil Kumar (Chandauli)
Published on: 22 Dec 2022 3:00 AM GMT
District Magistrate Isha Duhan
X

जिलाधिकारी ईशा दुहन (photo: social media )

Chandauli News: जिलाधिकारी ईशा दुहन के निर्देश के क्रम में बुधवार को नौगढ़ विकासखंड परिसर में चलो चंदौली अभियान के अंतर्गत विकास प्रदर्शनी एवं जन चौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं के जनसामान्य में प्रचार प्रसार व जागरूकता के लिए विभागों के स्टाल लगाए गए थे। इस मौके पर जिलाधिकारी व विधायक ने स्टालों का अवलोकन कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने इस दौरान महिला स्वयं सहायता समूह व अन्य स्टालों की सराहना की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नौगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाओं को लेकर इलाके के लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए तैयार किए जा रहे प्रोजेक्ट की जानकारी दी और कहा कि चलो चंदौली अभियान अंतर्गत जनपद के समस्त विकास खंडों में विभिन्न विभागों के योजनाओं के कैंप लगाए जा रहे हैं। इसके पूर्व चलो चंदौली अभियान के अंतर्गत अभी तक विकास खंड चकिया,नियमताबाद, चहनिया,सदर,शहाबगंज,धानापुर में जन चौपाल का आयोजन किया जा चुका है।

इसी क्रम में कल यानी 22 दिसंबर को विकास खंड सकलडीहा तथा 24 दिसंबर को विकासखंड बरहनी में जनचौपाल आयोजित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि इन कैम्पो के माध्यम से प्रशासन जनता के बीच पहुंचने का कार्य कर रहा है। ऐसे कैंपों के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं का जनसामान्य में प्रचार प्रसार, जन जागरूकता के साथ ही पात्र लोगों को मौके पर ही लाभान्वित करने की भी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि आयोजित होने वाले कैम्पो में लोगों के स्वास्थ्य की जाँच एवं दवाइयों का वितरण भी किया जा रहा है।

योजनाओं की जानकारी देने के साथ समस्याओ का भी समाधान

जिलाधिकारी ने कहा आयोजित किये जाने वाले जन चौपालो/ शिविरों के माध्यम से जनता को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनकी समस्याओ का भी समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयोजित होने वाले शिविरों में अधिक से अधिक लोग आयें और योजनाओं की जानकारी व लाभ उठाये। विधायक चकिया ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में आमजन आकर योजनाओं की जानकारी लें और लाभान्वित हों।

जिलाधिकारी व विधायक ने इस अवसर पर चिन्हित लाभार्थियों कोआयुष्मान गोल्डन कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र,प्रधानमंत्री आवास योजना,वृद्धापेंशन स्वीकृति पत्र, ग्रामीण आजीविका मिशन की समूह की महिलाओं को प्रमाण पत्र, खतौनी, कन्या सुमंगला, निराश्रित महिला पेंशन स्वीकृति पत्र,मत्स्य पट्टा आवंटन पत्र आदि का भी वितरण किया।

इस दौरान जिलाधिकारी एवं विधायक द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा छोटे बच्चों का अन्नप्राशन भी किया गया। जन चौपाल के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय व दूरदराज के गांवों के आमजन, लाभार्थियों द्वारा प्रतिभाग कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में जानकारी प्राप्त कर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी हुए।

जन चौपाल में वन विभाग, मत्स्य विभाग, पंचायती राज विभाग, सेवायोजन विभाग, खाद्य तथा रसद विभाग, सहकारिता उद्यान एवं खाद्य संस्करण विभाग ,कृषि विभाग ,महिला कल्याण, शिक्षा विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, राजस्व, महिला कल्याण सहित विभिन्न विभागों के अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे।

जन चौपाल में मुख्य रूप से मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, सीएमओ वाईके राय, जिला विकास अधिकारी, डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे, उपजिलाधिकारी नौगढ़ डा. अतुल गुप्ता , खंड विकास अधिकारी नौगढ़, जिलाध्यक्ष भाजपा अभिमन्यु सिंह, ब्लॉक प्रमुख सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story