Chandauli News: सीएम योगी ने दी करोड़ों की सौगात, किया लोकार्पण व शिलान्यास

CM Yogi in Chandauli: मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ चंदौली को 963.52 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी और लाभार्थियों को आवास की चाभी सौंपी।

Sunil Kumar (Chandauli)
Published on: 6 Nov 2022 12:19 PM GMT
Chandauli News
X

चंदौली में मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ

CM Yogi in Chandauli News: मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath) चंदौली को 963.52 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी और लाभार्थियों को आवास की चाभी सौंपी। इससे पूर्व रविवार को जैसे ही योगी चंदौली पहुंचे तो वहां प्रशासनिक अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्‍वागत किया।

सीएम ने विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

इसके बाद सीएम योगी चंदौली जिले के महिंद्रा टेक्निकल कालेज के प्रांगण में आयोजित विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी का शुभारंभ करने के साथ बाल विकास एवं पुष्टाहार द्वारा बच्चों का अन्नप्राशन भी किया। लाभाथियों को आवास की चाबी सौंपने के साथ ही सीएम ने बटन दबाकर तमाम परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्‍होंने जनसभा को भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने जिले में विकास कार्यों की प्रगति और कानून व्यवस्था की भी समीक्षा भी की।

मुख्यमंत्री राजकीय हेलीकाप्‍टर से करीब दो बजे के बाद महिंद्रा टेक्निकल कालेज पहुंचे तो वहां प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही पार्टी के पदाधिकारियों ने भी उनका हेलीपैड पर स्‍वागत किया। इसके बाद वह कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने के लिए पहुंचे और विभिन्‍न परियोजनाओं की सौगात जनपद वासियों को देने के साथ ही उन्‍होंने जनसभा को भी संबोधित किया।

मुख्‍यमंत्री का स्वागत मंच पर मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने किया तो प्रदेश के पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने भी सभा को संबोधित कर प्रदेश के विकास की रूपरेखा पेश की। इसके बाद केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने भी सभा को संबोधित किया और सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखते हुए आगे भी विकास योजनाओं को जारी रखने की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

चंदौली जिला विकास की नित नई ऊंचाई छू रहा: CM

दोपहर बाद तीन बजे सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने अपना संबोधन शुरू किया। उन्‍होंने कहा कि चंदौली उत्पादक जनपद है। मार्च 2023 में मेडिकल कालेज बनकर यहां पर तैयार हो जाएगा। चंदौली जिला विकास की नित नई ऊंचाई छू रहा है। चंदौली के किसान निरंतर आगे बढ़ रहे है। योगी ने कहा कि एफपीओ के माध्यम से किसानों की उपज को जिला प्रशासन बाजार उपलब्ध कराए। मेडिकल कॉलेज के बन जाने से चन्दौली के नौजवानों को मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए बीएचयू पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

ये रहे मौजूद

इस दौरान केंद्रीय मंत्री महेंद्र पाण्डेय, विधायक सुशील सिंह , विधायक रमेश जायसवाल, जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, सुजीत कुमार सिंह उर्फ सुड्डू सिंह उमाशंकर सिंह, काशीनाथ सिंह, सुरेंद्र सिंह, अभिषेक मिश्रा सहित हजारों की भीड़ मौजूद रही।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story