×

Chandauli News:केंद्रीय मंत्री का जिले में आगमन,चुनाव से एक दिन पहले आने से विपक्षियों में मची खलबली

Chandauli News :केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगे।

Ashvini Mishra
Report Ashvini MishraPublished By Shraddha
Published on: 1 July 2021 3:46 AM GMT
डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे गुरुवार को सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगे।
X

 केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे (फाइल फोटो - सोशल मीडिया)

Chandauli News : चंदौली के सांसद व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री (Union Cabinet Minister) डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे (Dr. Mahendra Nath Pandey) गुरुवार को सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Sakaldiha Community Health Center) का निरीक्षण करेंगे। इस स्वास्थ्य केंद्र को सकलडीहा विधानसभा के भाजपा प्रभारी सुर्यमुनि तिवारी ने गोद लिया है। यहां मरीजों की सुविधाओं के लिए और बेहतर व्यवस्था बनाने के संबंध में स्थानीय सांसद विजिट कर रहे हैं। संसद महेंद्र नाथ पांडे के आगमन को लेकर विपक्षी भी अनेक तरीके से कयास लगा रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष (Zilla Panchayat President) के चुनाव की जीत के लिए रणनीति बनाने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है।

कोरोना काल के विषम परिस्थिति में जहां सभी विधायकों ने अपने स्थानीय क्षेत्रों के हॉस्पिटलों में ऑक्सीजन प्लांट की व्यवस्था की है वहीं सकलडीहा सामुदायिक हॉस्पिटल पर यहां के स्थानीय सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव द्वारा ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं किए जाने के बाद कयास लगाया जा रहा है कि यहाँ भी ऑक्सीजन प्लांट की व्यवस्था भाजपा के सांसद कराएंगे।

सबसे बड़ी बात है कि स्थानीय सांसद के जनपद के आगमन के 1 दिन बाद जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव है जिसको लेकर भी विपक्षी कयास लगा रहे हैं कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा येन केन प्रकारेण जीत के लिए भी सांसद के द्वारा स्थानीय नेताओं के साथ मिलकर रणनीति बनाई जाएगी। हालांकि कैबिनेट मंत्री व स्थानीय सांसद का जनपद में कोरोना काल की दूसरी लहर के उपरांत लंबे समय के बाद जनपद में आगमन हो रहा है।


स्थानीय सांसद व कैबिनेट मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे दिल्ली अपने आवास से चलकर वाराणसी एयरपोर्ट पहुचेंगे वहाँ से पहले नरपतपुर वाराणसी जाएंगे,वहां से 5:40 पर सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आने का प्रोटोकाल है। जिसको लेकर स्थानीय नेताओं सहित विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। केंद्रीय मंत्री यहां का कार्यक्रम संपन्न कर रात्रि विश्राम अपने पैतृक गांव पखनपूरा गाजीपुर में करने के लिए प्रस्थान करेंगे।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha

Shraddha

Next Story