TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Chandauli News: जिला पंचायत में 5 करोड़ से अधिक का घपला, जारी हुई नोटिस, जानें विभाग ने क्या दी दलील

Chandauli News: चंदौली जनपद के जिला पंचायत कार्यालय द्वारा 5 करोड़ 63 लाख रुपए से अधिक के लेखा-जोखा का हिसाब नही मिलने के कारण नोटिस जारी किया गया है।

Ashvini Mishra
Published on: 1 Oct 2024 4:24 PM GMT
Fraud of more than 5 crores in the District Panchayat, notice issued, know what argument the department gave
X

जिला पंचायत में 5 करोड़ से अधिक का घपला, जारी हुई नोटिस, जानें विभाग ने क्या दी दलील: Photo- Newstrack

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद के जिला पंचायत कार्यालय द्वारा 2022-23 के लेखा परीक्षा बजट में 5 करोड़ 63 लाख रुपए से अधिक के लेखा-जोखा का हिसाब नहीं मिलने के कारण विभाग के संबंधितों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस जारी होने के संबंध में जिला पंचायत के प्रशासनिक अधिकारी ने मामले के निस्तारित होने की बात कही है।

5 करोड़ 63 लाख रुपए का घोटाला

आपको बता दें कि चंदौली जनपद के जिला पंचायत कार्यालय द्वारा 5 करोड़ 63 लाख रुपए से अधिक के लेखा-जोखा का हिसाब नही मिलने के कारण नोटिस जारी किया गया है। ऑडिट के दौरान 5 करोड़ 63 लाख रुपए से अधिक का कोई हिसाब नहीं मिलने के कारण संबंधित विभाग ने सूचना विभाग के माध्यम से पैसे का हिसाब नही देने के कारण नोटिस जारी किया गया है।

हालांकि इस संबंध में जिला पंचायत कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी आनंद सिंह ने बताया है कि यह मामला 2022-23 का है और ऑडिट के दौरान संबंधित बाबू के अवकाश पर होने के कारण इसका लेखा-जोखा ऑडिट करने वाली टीम को नहीं मिला था। 6 मदो का कुल 5 करोड़ 63 लाख रुपए से अधिक का मामला बताया जा रहा है।

इस मामले का निस्तारण विभाग द्वारा कर दिया गया है। पेंडिंग फाइल का हिसाब ऑडिट टीम को उपलब्ध करा दी गई है। यह नोटिस पूरे प्रदेश के सभी जिलों को जारी की गई है। जहां जहा आडिट में कमी रही है वहा के जिलो को नोटिस जारी की गई है।यह पहले की नोटिस जारी कर दी गई थी,प्रदेश में कुल 30 करोड़ से अधिक का लेखा-जोखा नहीं मिलने के कारण पूरे प्रदेश के अन्य जिलों में भी इस तरह की नोटिस जारी की गई है।

नोटिस जारी

नोटिस में उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत अधिनियम 1961 की धारा 118 के अंतर्गत जिला पंचायत चंदौली के वर्ष 2022 - 23 की लेखा परीक्षा कराई गई थी, लेखा परीक्षा में जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, अधिकारी या सेवक की असावधानता या दुराचरण के प्रत्यक्ष परिणाम स्वरुप जिला पंचायत में किसी धन का या संपत्ति की हानि उसका अपव्यय दुरूपयोग हुआ है। इस तरह का उल्लेख नोटिस में की गई है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story