Chandauli News: बाढ़ के खतरे को देख प्रशासन मुस्तैद, तटवर्ती इलाकों का SDM ने किया निरीक्षण

Chandauli News: चंदौली जनपद के गंगा तटवर्ती इलाकों में कुल 15 बाढ़ राहत चौकियां है। इसमें सबसे ज्यादा गंगा से प्रभावित क्षेत्र सकलडीहा तहसील के दर्जनों गांव है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए...

Ashwani
Report Ashwani
Published on: 15 Sep 2024 1:29 PM GMT
Chandauli News
X

Chandauli News (Pic: Newstrack) 

Chandauli News: चंदौली जनपद के गंगा तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा लोगों को सताने लगा है जिसको देखते हुए चंदौली जिला प्रशासन भी लोगों को सुरक्षित रखने के लिए मुस्तैद हो गया है। सबसे ज्यादा गंगा से सकलडीहा तहसील का तटवर्ती इलाका प्रभावित होता है। उप जिला अधिकारी सकलडीहा अनुपम मिश्रा गंगा के तटवर्ती इलाकों में बनाई गई बाढ़ राहत चौकिया का निरीक्षण कर ड्यूटी पर लगाए गए राजस्व कर्मियों को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया है। वही तटवर्ती गांव के ग्रामीणों को मुनादी कराकर सुरक्षित स्थान पर विशेष परिस्थितियों में जाने के लिए अपील भी किया है।

आपको बता दें कि चंदौली जनपद के गंगा तटवर्ती इलाकों में कुल 15 बाढ़ राहत चौकियां है। इसमें सबसे ज्यादा गंगा से प्रभावित क्षेत्र सकलडीहा तहसील के दर्जनों गांव है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए सकलडीहा उप जिलाधिकारी अनुपम मिश्रा ने प्रभावित होने वाले इलाकों का निरीक्षण किया। तहसील क्षेत्र में पडने वाले 12 बाढ़ चौकिया को तत्काल प्रभाव से क्रियाशील करते हुए उन पर लगाए गए सभी कर्मियों को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया। सभी बाढ़ चौकियो पर राजस्व निरीक्षक व लेखपालों कि ड्यूटी लगा दी गई है, उनकी उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है।

उप जिलाधिकारी ने छोटी और बड़ी नावों का सत्यापन करने के लिए राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को लगाकर नविकों को तैनात कर दिया है। बलुआ थाने पर आकस्मिक स्थिति के लिए 6 गोताखोर मौजूद रहेंगे। जल पुलिस को मारूफपुर एवं बलुआ में तैनात कर दी गई है। बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित होने कि उम्मीद मारूफपुर, नादी, निधौरा, बलुआ, दिया, तिरगावा, प्रसहटा सहित अन्य गावो में मुनादी के माध्यम से सभी से सुरक्षित स्थानों पर विशेष परिस्थितियों में जाने के लिए अपील भी की गई।

इस संबंध में उप जिलाधिकारी सकलडीहा अनुपम मिश्रा ने बताया कि गंगा में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बाढ़ चौकिया को पूरी तरह से सक्रिय कर दिया गया है और वहां राजस्व कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। ज्यादा प्रभावित होने वाले इलाकों में मुनादी फिरा कर लोगों को विशेष परिस्थितियों में सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए अपील भी किया गया है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गंगा तटवर्ती इलाकों में हम लोगों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story