Chandauli News: अधिवक्ताओं ने SDM पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार

Chandauli News: सकलडीहा तहसील के उपलाधिकारी अनुपम मिश्रा पर अधिवक्ताओं ने खुलेआम भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि एसडीएम द्वारा पैसे के बल पर गलत आदेश कर दिया जा रहा है इससे आम गरीब जनता परेशान है।

Ashwani
Report Ashwani
Published on: 15 July 2024 2:29 PM GMT
Chandauli News
X

Chandauli News (Pic: Newstrack)

Chandauli News: चंदौली जनपद के सकलडीहा तहसील के उप जिलाधिकारी अनुपम मिश्रा पर अधिवक्ताओं ने खुलेआम भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। यही नहीं एसडीएम को सकलडीहा तहसील से हटाने के लिए अधिवक्ताओं ने सोमवार को तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया। इस दौरान भ्रष्ट प्रशासन मुर्दाबाद व एसडीएम चोर है के नारे भी लगाए गए।

आपको बता दें कि चंदौली जनपद के सकलडीहा तहसील के उपलाधिकारी अनुपम मिश्रा पर अधिवक्ताओं ने खुलेआम भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि एसडीएम द्वारा पैसे के बल पर गलत आदेश कर दिया जा रहा है इससे आम गरीब जनता परेशान है। अधिवक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया की तहसील में भ्रष्टाचार व्यापक पैमाने पर है एसडीएम से लेकर लेखपाल तक खुलेआम वसूली कर रहे हैं, जिसके कारण गरीब लोग परेशान हैं। अधिवक्ता एस के मिश्रा ने आरोप लगाया कि जमीन के फाट के मामले में पैसे वाले विपक्षियों से पैसा लेकर उप जिलाधिकारी द्वारा गलत आदेश कर दिया गया है जिससे न्याय बाधित हो रहा है। हम मुख्यमंत्री से मांग कर रहे हैं कि ऐसे अधिकारियों की जांच कर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए और इनको सकलडीहा तहसील हटाया जाए।

अधिवक्ताओं ने एसडीएम के कार्यवाही से नाखुश होते हुए उनके हटने तक न्याय कार्य का विरोध करने की बात कही है। सक्रिय तहसील में इसके पहले भी कई अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है और उनके हटने के लिए अधिवक्ताओं ने लंबा आंदोलन किया है। इसके पहले तहसीलदार वंदना मिश्रा को के ऊपर भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था और उनको हटाने के लिए लंबा अधिवक्ताओं द्वारा आंदोलन भी किया गया।

हालांकि अधिवक्ताओं के आंदोलन के बाद तहसीलदार को सकलडीहा से हटना पड़ा। इस संबंध में उप जिलाधिकारी सकलडीहा अनुपम मिश्रा ने बताया कि अधिवक्ताओं द्वारा गलत आरोप लगाया जा रहा है। फाइल में चार भाइयों के फाट का मामला है जिसमें एक हिस्सेदार को सड़क पर उसमें हिस्सा नहीं मिल रहा था। मलियत के हिसाब से सबको सामान्य रूप से फाट बनाने के लिए आदेश दिया गया है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story