×

Chandauli: केंद्रीय मंत्री के टिकट मिलने पर अधिवक्ताओं ने जताई खुशी, जीत का दिलाया भरोसा

Chandauli: सांसद डॉक्टर महेंद्र पांडे को शनिवार सायं भारतीय जनता पार्टी द्वारा तीसरी बार चंदौली संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी जाहिर की है।

Ashvini Mishra
Published on: 4 March 2024 7:49 AM GMT
chandauli news
X

केंद्रीय मंत्री के टिकट मिलने पर अधिवक्ताओं ने जतायी खुशी (न्यूजट्रैक)

Chandauli News: जनपद के सकलडीहा तहसील के अधिवक्ताओं ने भारत सरकार के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री व चंदौली के सांसद डॉक्टर महेंद्र पांडे को शनिवार सायं भारतीय जनता पार्टी द्वारा तीसरी बार चंदौली संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी जाहिर की है। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपना समर्थन दिया। बता दें कि चंदौली संसदीय क्षेत्र के सांसद व भारत सरकार के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र पांडे विकास और व्यक्तित्व के पैमाने पर इतने खरे हैं कि उनके साथ जात-पात का भेदभाव छोड़कर लोग जुड़ रहे हैं।

इसी का परिणाम है कि सकलडीहा तहसील के बार एसोसिएशन एवं डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन दोनों बार के संगठन के लोगों ने भाजपा द्वारा केंद्रीय मंत्री को टिकट दिए जाने के बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया। साथ ही उनको जीत दिलाने के लिए अपना समर्थन भी देने की बात कही। यही नहीं अधिवक्ताओं ने कहा कि ऐसे विकास पुरुष के लिए हम लोग जी जान लगाकर चुनाव प्रचार करेंगे। जहां एक तरफ पिछड़े हुए संसदीय क्षेत्र को उन्होंने विकास के पैमाने पर अग्रणी खड़ा कर दिया है।

वहीं आजादी के बाद पंडित कमलापति त्रिपाठी के बाद अगर चंदौली में कोई विकास कार्य किया तो वह डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे हैं। ऐसे विकास पुरुष को पार्टी ने प्रत्याशी बनाकर इस संसदीय क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। आने वाले भविष्य में चंदौली संसदीय क्षेत्र भारत के अग्रणी संसदीय क्षेत्रों में गिना जाएगा। हम लोगों को विश्वास है कि अपने कार्यों के चलते जिनके नाम पर विकास पुरुष पड़ा है वह यहां की जनता के लिए अपना सर्वोच्च न्यौछावर कर विकास करेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता दरोगा सिंह, अधिवक्ता अजय सिंह, मनोज पांडे, नितिन तिवारी, रामाशंकर खैरवार, सूर्यकांत मिश्र, भूपेंद्र सिंह सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story