×

Chandauli: Anurag Thakur ने कहा गांधी परिवार उत्तर प्रदेश से कर चुका है पलायन

Chandauli News: भाजपा कार्यालय पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा चुनाव को लेकर चंदौली व गाजीपुर में क्लस्टर बैठक किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोला।

Ashvini Mishra
Published on: 7 March 2024 12:16 PM GMT
बैठक में अनुराग ठाकुर।
X

बैठक में अनुराग ठाकुर। 

Chandauli News: चंदौली के भाजपा कार्यालय पर आए केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल युवा मंत्री अनुराग ठाकुर लोकसभा चुनाव को लेकर चंदौली व गाजीपुर में क्लस्टर बैठक किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बार 400 पार के लिए गाजीपुर और चंदौली लोकसभा की क्लस्टर बैठक लेने आया था, जिसमें प्रत्येक बूथ के अध्यक्षों,पन्ना प्रमुखों को भाजपा को 370 वोटो से जीतने का लक्ष्य दिया गया है। इस पर कार्य चल रहा है।


राहुल गांधी पर बोला हमला

उन्होंने प्रियंका गांधी एवं राहुल गांधी के रायबरेली और अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि मुझे तो लगता था कि गांधी परिवार प्रदेश से पलायन कर गया है। उनकी प्लानिंग में कहीं उत्तर प्रदेश नजर ही नहीं आता था। राहुल गांधी वायनाड में जाकर जो शब्द यहां के लोगों के लिए बोलते थे, उत्तर प्रदेश की जनता उसका जवाब देने का इंतजार कर रही है। राहुल गांधी की यात्रा में 40 लोग भी उनके आसपास नहीं थे।

इंडिया गठबंधन पर कसा तंज

इंडी के सीटों के बंटवारा को लेकर उन्होंने तंज करते हुए कहा कि यह इंडिया गठबंधन घमंड और अहंकार से भरा हुआ है। ममता बनर्जी उनके कार्यक्रम में नजर नहीं आती हैं। अखिलेश जी नखरे करके दोबारा आने की बात करते हैं। मध्य प्रदेश में उनके आने से पहले कई लोग इस्तीफा देकर चले गए और गुजरात में भी वही हालत है। पंजाब के असेंबली में मुख्यमंत्री इनको खरी खोटी सुनाते हैं। यह कैसा घमण्डिया गठबंधन है, जो एक दूसरों को नीचा दिखाने से पीछे नहीं हटता है। इनके नियत में सदा खोट है।

अहंकारी है राहुल और अखिलेश की जोड़ी

राहुल और अखिलेश की जोड़ी के सवाल उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह तो उन दोनों को लौंडे कहते थे। उत्तर प्रदेश की जनता ने उन्हें 2017,2019 तथा 2022 में रास्ता दिखा दिया है। अखिलेश यादव द्वारा संविधान मंथन पर हम लोग देवता हैं, सामने असुर हैं वाले बयान का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही देवी देवता है। हम लोग तो उनके द्वार पर हाथ जोड़कर जाते हैं। बाकी लोग अहंकार में जाते हैं, इसीलिए जनता उनका सही स्थान दिखाती है।

कश्मीर में आ रही है खुशहाली

महबूबा मुफ्ती द्वारा मोदी जी की जनसभा में लोगों की भीड़ जुटाने के लिए गाड़ी में ले जाने के सवाल पर कहा कि उनकी रैली में कैसे लोग कैसे आते हैं। धारा 370 नासूर बन गया था, 45000 लोगों की जान ले ली उनके परिवार ने। जम्मू कश्मीर को खोखला कर दिया था। जम्मू कश्मीर में व्यापार बढ़ रहा है, खुशहाली हो रही है। पत्थरबाजी तथा आतंकवाद पर अंकुश लगाने का काम हो रहा है। मोदी जी को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग आ रहे हैं। इसलिए इन परिवारवादी पार्टियों के पेट में दर्द हो रहा है।


Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story