×

Chandauli: जमीनी विवाद में युवक को जिंदा जलाने का प्रयास, इलाके में मचा हड़कंप

Chandauli: जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दांडी में जमीन विवाद में एक व्यक्ति पर पेट्रोल छिड़कर जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

Ashvini Mishra
Published on: 12 March 2024 12:12 PM GMT
chandauli news
X

चंदौली में जमीनी विवाद में युवक को जिंदा जलाने का प्रयास (न्यूजट्रैक)

Chandauli News: जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दांडी में जमीन विवाद में एक व्यक्ति पर पेट्रोल छिड़कर जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। झुलसे युवक को पीडीडीयू नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

बताया जा रहा है कि दांडी गांव निवासी विजय गुप्ता (45 वर्ष) का बहादुरपुर निवासी चंद्रभूषण त्रिपाठी के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। मामला न्यायालय में चल रहा था। उसमें आज कोर्ट में तारीख थी। विजय गुप्ता व विपक्षी तारीख पर जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान विवाद हो गया और पहले से घात लगाए चंद्रभूषण तिवारी व उसके भतीजे उत्कर्ष ने विजय के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर जुटे लोगों ने आननफानन में आग बुझाई, तब तक युवक लगभग 30 फीसदी जल गया था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और झुलसे युवक को अस्पताल भिजवाया। वहीं दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story