Chandauli News: पं. कमलापति त्रिपाठी की जयंती पर ललितेश पति ने श्रद्धासुमन अर्पित कर सरकार को दिखाया आईना

Chandauli News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व संविधान सभा के सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रेल मंत्री पं कमलापति त्रिपाठी की 119 वीं जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनको याद किया गया।

Ashvini Mishra
Published on: 3 Sep 2024 2:57 PM GMT
On the birth anniversary of Pandit Kamlapati Tripathi, Lalitesh Pati paid tribute and showed the mirror to the government
X

 पं. कमलापति त्रिपाठी की जयंती पर ललितेश पति ने श्रद्धासुमन अर्पित कर सरकार को दिखाया आईना: Photo- Newstrack

Chandauli News: चंदौली में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व संविधान सभा के सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रेल मंत्री पं कमलापति त्रिपाठी की 119 वीं जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनको याद किया गया। जयंती समारोह में आए उनके प्रपौत्र ललीतेश पति त्रिपाठी व उपस्थित लोगों ने उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान पं कमलापति त्रिपाठी जी को याद करते हुए उनके प्रपौत्र पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने पंडित जी के किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए वर्तमान सरकार को आईना दिखाते हुए किए गए कार्यों का मरम्मत नहीं होने का आरोप लगाया।

आपको बता दें कि चंदौली के विकास पुरुष कहे जाने वाले संविधान सभा के सदस्य पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रेल मंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी की 119 वी जयंती जिला मुख्यालय के पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में उनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मनाई गई।

चन्दौली उनका हमेशा ऋणी रहेगा

जयंती के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक व पंडित कमलापति त्रिपाठी के प्रपौत्र ललित पति त्रिपाठी ने कहा कि चन्दौली पं कमलापति त्रिपाठी की कर्मभूमि रही। वे सर्वजन के प्रिय राजनेता रहे और चन्दौली उनका हमेशा ऋणी रहेगा।


उन्होंने कहा कि पंडित जी के दिखाए हुए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा है। पंडित जी का चंदौली के एक - एक परिवार और व्यक्ति से लगाव रहा है। जिसकी वजह से आज भी विकास की बात होने पर पंडित जी के कार्यो का उदाहरण दिया जाता है। आज की सरकारें उनके कार्यो की मरम्मत व रखरखाव करा पाने में असफल है। यह सरकार केवल नाम बदलने व धर्म का सहारा लेकर लोगों को बांटने में जुटी हुई है, विकास कार्य नहीं करना चाहती है।

पंडित कमला पति त्रिपाठी की वजह से जिला बनने से पूर्व चन्दौली का उत्तर प्रदेश के मानचित्र पर बड़ी प्रमुखता से नाम छाया रहता था।यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, नहरों का जाल , विद्युत, बांध, इंटर कॉलेज, पॉलिटेक्निक, डिग्री कॉलेज,अस्पताल के साथ ही यहां जो कुछ दिख रहा है उस पर राजनीति के मनीषी और मानवता के ऋषि पंडित जी के व्यक्तित्व की छाप दिखायी देती है। खेती के लिए उनके द्वारा किये गए प्रयास का परिणाम है कि चन्दौली को लोग धान का कटोरा के रूप में जानते हैं।

कार्यक्रम में आये लोगों को संबोधित करते हुए डॉ० नारायण मूर्ति ओझा ने कहा कि पंडित जी का जीवन आज के राजनेताओं के लिए अनुकरणीय है । कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने जयंती समारोह में आये अतिथियों सहित पंडित जी के पपौत्र पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि चन्दौली का कण कण पंडित जी का ऋणी रहेगा।जयंती समारोह में रामजी गुप्ता, डॉ राजेश कुमार चौधरी, विजय त्रिपाठी,आनंद शुक्ला, मधुराय के साथ ही अन्य वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story