×

Chandauli News: इस भाजपा नेत्री को मिली दिल्ली विधान सभा चुनाव की अहम जिम्मेदारी

Chandauli News: दर्शना सिंह ने 2011 में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला और अपनी नेतृत्व क्षमता के दम पर प्रदेश अध्यक्ष और फिर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तक का सफर तय किया।

Ashvini Mishra
Published on: 17 Dec 2024 1:34 PM IST
Chandauli News: इस भाजपा नेत्री को मिली दिल्ली विधान सभा चुनाव की अहम जिम्मेदारी
X

BJP leader Darshana Singh   (photo: social media )

Chandauli News: चंदौली की निवासिनी राज्यसभा सांसद और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली प्रदेश चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। दर्शना सिंह का राजनीतिक सफर 2008 में शुरू हुआ, और उन्होंने संगठन में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

संगठनात्मक अनुभव और महिला सशक्तिकरण में योगदान

दर्शना सिंह ने 2011 में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला और अपनी नेतृत्व क्षमता के दम पर प्रदेश अध्यक्ष और फिर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तक का सफर तय किया। उनका संगठनात्मक कौशल और महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पण उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए आदर्श उम्मीदवार बनाते हैं।

महिला मतदाताओ को आगामी चुनावों में बीजेपी की विचारधारा से जोड़ना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए राज्य सभा सांसद को यह अहम जिम्मेदारी पार्टी ने दिया है। दर्शना सिंह ने पहले भी कई सफल योजनाओं और संवाद कार्यक्रमों का संचालन किया है। उनके नेतृत्व में महिलाओं के लिए विशेष सम्मेलनों और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसने पार्टी की स्थिति को सुदृढ़ किया।

इस संबंध में राज्य सभा सांसद व महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व स्तर पर नई पहचान मिली है, और देश एक विकसित भारत की ओर अग्रसर है। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए बीजेपी संगठन और राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन का आभार व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने पार्टी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए कहा कि बीजेपी देश की खुशहाली और विकासशीलता के लिए निरंतर प्रयासरत है।



Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story