×

Chandauli: विपक्षी एलायंस लड़ रहा है अस्तित्व की लड़ाई - महेंद्र नाथ पांडेय

Chandauli News: महेंद्र नाथ पांडेय विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी एलायंस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। जबकि मोदी की अगवाई में राजग उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है।

Ashwani
Report Ashwani
Published on: 26 Feb 2024 1:13 PM GMT
Chandauli News
X

Chandauli News (Pic:Newstrack)

Chandauli News: चंदौली जनपद के व्यास नगर स्टेशन पर टर्मिनल का शिलान्यास करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर में 41000 करोड़ रुपये से अधिक की 2000 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जिसमें 553 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास, 1500 रोड ओवर ब्रिज और अंडरपास का लोकार्पण व शिलान्यास शामिल है। चंदौली के व्यासनगर रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्यातिथि केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व स्थानीय सांसद महेंद्र नाथ पांडेय शामिल हुए। समारोह में आये लोगों ने रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को सुना।

विपक्षी एलायंस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा

कार्यक्रम में उत्तर मध्य रेलवे के अपर मंडल रेल प्रबंधक लालजी चौधरी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए यहां होने वाले विकास कार्यों की रूपरेखा लोगों के समक्ष रखी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी एलायंस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। जबकि मोदी की अगवाई में राजग उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है।

जनता का राजग पर है आशीर्वाद

उन्होनें कहा कि आज विकास के मामले में यूपी देश में 17 वें नम्बर से अब दूसरे नम्बर पर आ गया है। हम सब विकसित भारत के संकल्प के साथ देश को आगे बढ़ाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस लड़ाई को जनता का आशीर्वाद है विपक्षी दल अपने निजी स्वार्थ की लड़ाई लड़ रहे हैं। जनता का राजग पर आशीर्वाद है, इस नाते से यूपी की 80 की 80 सीटें राजग जीतेगा। कई राज्यों में प्रवास के दौरान मैंने देखा है कि जनता का भरपूर जन समर्थन मिल रहा है।

बिछाई जाएंगी दो नई लाइऩें

लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व स्थानीय सांसद महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि उत्तर रेलवे का व्यासनगर रेलवे स्टेशन का टर्मिनल का शिलान्यास किया। यहां से मालगाड़ियों का संचालन और यात्री सुविधाओं के लिए 25 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। जिसमें 3 करोड़ रुपये का काम कराया जा चुका है। आगे 1000 करोड़ रुपये से 2 नई लाइनें बिछाई जायेगीं। उन्होंने इस कार्य के लिए प्रधानमंत्री व रेलमंत्री का आभार जताया। कार्यक्रम में रेलवे के अधिकारी, स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, भाजपा के पदाधिकारियों के साथ ही आम जन मौजूद रहे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story