×

केंद्रीय मंत्री ने स्वामी प्रसाद को बताया अनर्गल प्रलाप करने वाला दूत, राहुल गांधी पर बोले- 'जो खुद जमानत पर चल रहा, वो...'

Chandauli News: राहुल गांधी द्वारा असम को देश का सबसे भ्रष्ट सरकार बताने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'जो खुद जमानत पर चल रहा है वह दूसरे को भ्रष्ट कैसे साबित कर सकता है?

Ashwani
Report Ashwani
Published on: 20 Jan 2024 5:25 PM GMT
Chandauli News
X

 सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय कार्यक्रम में (Social Media) 

Chandauli News: चंदौली के मारुखपुर में शनिवार (20 जनवरी) देर शाम अमर शहीद चंदन राय की 6वीं पुण्यतिथि अवसर पर मूर्ति के अनावरण, श्रद्धांजलि और संगोष्ठी सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व स्थानीय सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय (Dr. Mahendra Nath Pandey) व सैयदराजा विधायक सुशील पहुंचे। उन्होंने अमर शहीद की प्रतिमा का अनावरण किया।

केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय में अपने संबोधन में राम मंदिर आंदोलन के बारे कई बातें कही। उन्होंने कहा, 'राम मंदिर कारसेवा में प्रदेश का मैं पहला रासुका बंदी हूं। यही नहीं, उन्होंने संवैधानिक पद का हवाला देते हुए कुछ विशेष बात तो नहीं कही, मगर बाबरी मस्जिद विध्वंस के समय अपनी मौजूदगी को दोहराया।

पूरा देश राम मय, विपक्षियों पर भी दबाव

केंद्रीय मंत्री ने इंडिया गठबंधन पर तीखा प्रहार करते किया। उन्होंने कहा, 'विपक्षियों द्वारा अनर्गल प्रलाप करने के लिए सन्नपत रोग से ग्रसित स्वामी प्रसाद मौर्य को छोड़ा है। इंडिया गठबंधन के लोग जो अलग-अलग बयान देते थे, कार्यकर्ताओ के दबाव में बयान बंद हो गया है। इस वक़्त पूरा देश राम मय हो गया है, जिसका प्रभाव है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी अब परिवार सहित 22 जनवरी के बाद अयोध्या जाने की बात कह रहे हैं।'

सीमावर्ती गांवों का उल्लेख करते हुए मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा, 'वह देश का अंतिम गांव नहीं बल्कि उभरता हुआ गांव है। वहां के लोगों तक सरकार की योजनाएं पहुंच रही हैं। इसकी मॉनिटरिंग के लिए प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों टीम लगाई है।'

फारुख अब्दुल्ला और अधीर रंजन पर ये बोले

केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए फारुख अब्दुल्ला द्वारा भाजपा के केवल राम के सवाल पर कहा कि, 'देश जानता है कि राम के सत्य को रखने वाले कौन हैं। उनको आशीर्वाद मिल रहा है, लेकिन वह मानते है कि राम सबके हैं इस बयान का हम सम्मान करते हैं। वहीं, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के पीओके लेने के सवाल पर उन्होंने कहा, सरकार बहुत कमियों को सुधार रही है। अगर सबका समर्थन मिला तो जो भी कमियां है उसे भी दूर किया जाएगा।'

'जो खुद जमानत पर चल रहा, वो...'

वहीं, राहुल गांधी द्वारा असम को देश का सबसे भ्रष्ट सरकार बताने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'जो खुद जमानत पर चल रहा है वह दूसरे को भ्रष्ट कैसे साबित कर सकता है? मीडिया ने महेंद्र नाथ पांडेय से नीतीश कुमार के एनडीए गठबंधन में वापस आने से जुड़ा सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि, भविष्य की बात पर समय आने पर टिप्पणी की जाएगी।' सैयदराजा विधायक सुशील ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश विश्व पटल पर मजबूत ताकत के रूप में उभरा है।

चंदन राय की शहादत को नमन

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने जिले के अमर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। याद रहे कि, चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के नदेसर गांव निवासी आर्मी के जवान चंदन राय की 20 जनवरी, 2018 में जम्मू-कश्मीर के पुंछ राजौरी सेक्टर में भारतीय सीमा पर देश की रक्षा करते हुए पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में शहीद हो गए थे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी परियोजना निर्देशक सहित भाजपा के कई पदाधिकारी उपस्थित है

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story