Chandauli: भाजपा की महिला नगर पंचायत अध्यक्ष की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत

Chandauli: चन्दौली जनपद के भाजपा की सैयदराजा नगर पंचायत के अध्यक्ष रीता मद्धेशिया पत्नी विशाल मद्धेशिया उर्फ टुन्नू की तीन दिन पहले अचानक तबीयत खराब हो गयी थी।

Ashvini Mishra
Published on: 30 Jun 2024 12:39 PM GMT
chandauli news
X

भाजपा की महिला नगर पंचायत अध्यक्ष की मौत (न्यूजट्रैक)

Chandauli News: जिले के भारतीय जनता पार्टी की सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष रीता मद्धेशिया की अचानक तबीयत खराब होने के बाद वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही क्षेत्र में मातम छा गया है।

बता दें कि चन्दौली जनपद के भाजपा की सैयदराजा नगर पंचायत के अध्यक्ष रीता मद्धेशिया पत्नी विशाल मद्धेशिया उर्फ टुन्नू की तीन दिन पहले अचानक तबीयत खराब हो गयी थी। जिनका क्षेत्र के ही एक अस्पताल में इलाज कराया गया था। तबीयत में सुधार होने पर उन्हें घर वापस लाया गया था। रविवार सुबह फिर अचानक उनकी तबीयत खराब हुई तो उन्हें फिर से अस्पताल लाया गया। जहां वाराणसी के सनराइज हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान उनकी अचानक मौत हो गई।

नगर पंचायत अध्यक्ष की मौत के बाद परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा और सैयदराजा नगर के लोगों में मातम छाया हुआ है। इस संबंध में परिजनों ने बताया कि दो-तीन दिन पहले उनकी गर्मी के वजह से तबीयत खराब हो गई थी। जिसका इलाज वाराणसी में किया जा रहा था, तबीयत में सुधार होने के कारण वह घर आई थी। आज अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका निधन हो गया।

मौत की खबर होने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष के समर्थक वाराणसी पहुंचने लगे। तत्काल घटना होने के बाद अभी निर्णय नहीं हुआ है की कहा उनका अंतिम संस्कार होगा। चंदौली जनपद की सैयदराजा नगर पंचायत महिला के लिए आरक्षित थी। जिसमें भाजपा ने रीता मद्धेशिया को अपना उम्मीदवार बनाया था और भाजपा के टिकट पर उन्होंने जीत हासिल की थी।

रीता मद्धेशिया के कार्यों से सभी लोग प्रभावित भी थे। जिसका परिणाम रहा कि लोकसभा के चुनाव में भी सैयदराजा नगर पंचायत से ऐतिहासिक वोट मिले। ऐसे अध्यक्ष को खोने के बाद सभी की आंखें नम हो गई है। उनके पति विशाल मद्धेशिया पत्नी के मौत के बाद बिलख रहे हैं और बच्चों को सांत्वना भी दे रहे हैं।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story