×

Chhath Puja 2023: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व छठ संपन्न, चंदौली के छठ घाटों पर उमड़ी भीड़

Chhath Puja 2023: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर चंदौली जिले में उत्साह दिखाई दिया। उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही महापर्व छठ संपन्न हो गया।भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के लिए छठ घाटों में अलस सुब्ह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।

Sunil Kumar (Chandauli)
Published on: 20 Nov 2023 4:59 AM GMT
X

Chhath Puja 2023 (Newstrack)

Chhath Puja 2023: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ सोमवार को समापन हो गया। उगते सूर्य की उपासना के बाद छठ व्रतियों ने पारण कर 36 घंटे का निर्जला उपवास तोड़ा। जिले में छठ पर्व को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला। छठ घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

चंदौली जिले के पश्चिमी वाहिनी बलुआ घाट, डैम और नदी किनारे बनाये गए छठ घाटों में उगते सूर्य को अर्घ्य देने व्रती पहुंचे। जहां छठ व्रतियों ने जलाशयों में भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। सभी छठ घाटों पर छठी मइया की गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय रहा।


सभी छठ घाटों पर भक्ति के गीत गूंजते रहे

सभी छठ घाटों पर छठ के भक्ति गीत गूंजते रहे। जिला प्रशासन के अधिकारी पुलिस पदाधिकारी पूरी मुस्तैदी से अपने कर्तव्य पर मुस्तैद दिखे। छठ व्रतियों की सुविधा के लिए ग्राम प्रधान की ओर से प्रमुख छठ घाटों पर बैरिकेटिंग की भी व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा विभिन्न पूजा समितियों की ओर से भी छठ व्रतियों की सुविधा के लिए शिविर लगाए गए थे।


चंदौली जिले के नौगढ़ बाजार में छठ पर्व को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। देर रात से ही नौगढ़ पोखरे पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए छठ व्रतियों की भीड़ उमड़ पड़ी। जहां छठ व्रतियों ने पूजा अर्चना के बाद उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर क्षेत्र में सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। ग्राम प्रधान नीलम ओहरी एवं प्रधान प्रतिनिधि दीपक गुप्ता ने छठ व्रतियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। परिसर को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया था। जिसने माहौल को और भी रंगीन बना दिया।




Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story