Chandauli News: मुख्यमंत्री का आदेश हवा हवाई, कलेक्ट्रेट में अधिकारी रहते हैं गायब

Chandauli News: पीड़ित कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपनी समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों का इंतजार करते रहे मगर 11:30 बजे तक ना जिला अधिकारी पहुंचे और ना ही अपर जिलाधिकारी।

Ashvini Mishra
Published on: 18 July 2024 7:38 AM GMT
Chandauli News
X
अधिकारी का इंतजार करते लोग। (Pic: Newstrack)

Chandauli News: चंदौली जनपद के कलेक्ट्रेट कार्यालय में अधिकारियों के समय से नहीं आने पर पीड़ितों में गुरुवार को आक्रोश देखने को मिला। पीड़ित 9:30 बजे से ही जिलाधिकारी व अपर जिला अधिकारी का इंतजार करते रहे और 11:30 बजे तक कोई भी अधिकारी कलेक्ट्रेट नहीं पहुंचा जिससे पीड़ित परेशान रहे। आपको बता दें कि चंदौली जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट में जब जिला अधिकारी व अपर जिलाधिकारी ही समय से कार्यालय में नहीं बैठते हैं तो जिले के अन्य अधिकारियों समय से कैसे उपस्थित रह सकते हैं। इसकी बानगी गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में देखने को मिली।

समय पर नहीं पहुंचते अधिकारी

पीड़ित कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपनी समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों का इंतजार कर रहे थे और 11:30 बजे तक ना जिला अधिकारी पहुंचे और ना ही अपर जिलाधिकारी। जिससे पीड़ितों ने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पहले दिन की घटना नहीं है। चंदौली में आए दिन जब जिले के बड़े अधिकारी अपने कार्यालय से गायब रहते हैं तो अन्य अधिकारियों की क्या बात कही जाए। जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों को अपने कार्यालय में 10 से 12 बजे तक जनता की सुनवाई के लिए समय निर्धारित किया है।

अक्सर रहते हैं गायब

अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मीटिंग का हवाला देकर अक्सर लापता रहते हैं। जिससे पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पाता है और वह थक हार कर वापस चले जाते हैं। मुख्यमंत्री नित नए आदेश पारित कर रहे हैं लेकिन धरातल पर अधिकारी उसे जनता के लिए उतना मुस्तैदी से लागू नहीं कर पा रहे हैं। जनता अपनी समस्याओं से परेशान है और केवल कागजी खाना पूर्ति करके अधिकारी अपनी वाहवाही लूटने में लगे हुए हैं। सुबह से ही अपनी समस्याओं का हल पाने के लिए बैठे पीड़ित बिना किसी सहायता के ही वापस चले जाते हैं। अधिकारियों की गैर मौजूदगी से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story