TRENDING TAGS :
Chandauli News: ननिहाल में आया बालक गंगा नदी में डूबा, NDRF का रेस्क्यू आपरेशन जारी
Chandauli News: चंदौली जनपद के बलुआ थाना के सराय गांव में ननिहाल में आए बच्चे के गंगा में डूबने से कोहराम मच गया। NDRF की टीम पानी में डूबे बालक की तलाश कर रही है।
ननिहाल में आया बालक गंगा नदी में डूबा, NDRF का रेस्क्यू आपरेशन जारी: Photo- Newstrack
Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद के बलुआ थाना के सराय गांव में ननिहाल में आए बच्चे के गंगा में डूबने से कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार बलुआ थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बगही निवासी रामअवध चौबे का पुत्र अर्पित (12 वर्ष) अपनी मां के साथ अपने ननिहाल बलुआ सराय गांव आया था। ननिहाल में शनिवार को मांगलिक कार्यक्रम था। जिसमें सबलोग धूम धाम से शामिल हुए, रविवार को मां समेत अन्य महिलाओं के साथ अर्पित भी गंगा स्नान करने गया था उसी दौरान गहरे पानी में समा गया। यह देख महिलाओं में कोहराम मच गया।
पानी में डूबे बालक की तलाश जारी
मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए तत्काल आस पास के स्थानीय गोताखोर बच्चे को निकालने के लिए गंगा में कूद गए लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना के बाद बलुआ थाना अध्यक्ष शैलेष मिश्रा मौके पर पहुंचे। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व लोकल गोताखोरों की टीम बुलाई गई है। टीम पानी में डूबे बालक की तलाश कर रही है। घटना के बाद माता-पिता को गहरा सदमा लगा है। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
बता दें कि घर में मांगलिक कार्यक्रम की खुशी में सब लोग जुटे थे, बालक के डूबने से घर में मातम छा गया है। गंगा किनारे बसे सराय गांव के गंगा में स्नान करने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। लेकिन जब कुछ नए लोग आते हैं तो उनको गहराई का ज्ञान नहीं होता है और वह गहरे पानी में समा जाते हैं।
थानाध्यक्ष ने घटना के बारे में बताया
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष बलुआ शैलेश मिश्रा ने बताया कि डूबे हुए बालक को खोजने के लिए कई टीमें लगा दी गई है। स्थानीय गोताखोरों के साथ NDRF तथा SDRF की टीम लगाई गई है और मैं खुद मॉनिटरिंग कर रहा हूं।